मोदी और शाह ने दी राजनाथ सिंह को जन्मदिन पर बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। 

मोदी ने ट्विटर हैंडल से बधाई संदेश देते हुए लिखा है- ‘विनम्र, कर्मठ एवं परिश्रमी नेता और केंद्रीय मंत्रिमंडल में वरिष्ठ सहयोगी राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। वे रक्षा मंत्री के रूप में देश की सेना को लगातार सशक्त करने में जुटे हुए हैं। मैं उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’

अमित शाह ने ट्विटर के माध्यम से बधाई संदेश में लिखा- ‘देश के रक्षामंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं। विभिन्न पदों पर रहकर भाजपा को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। राजनाथ जी के नेतृत्व में हमारी सेनाओं को और बल मिला है। मैं उनके स्वास्थ्यपूर्ण जीवन व दीर्घायु की कामना करता हूं’

नड्डा ने भी ट्वीट कर सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा -‘भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं देश के रक्षा मंत्री आदरणीय राजनाथ सिंह आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका दीर्घकालिक संगठनात्मक एवं प्रशासनिक अनुभव सदैव हम सबका मार्गदर्शन करता रहेगा। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’

This post has already been read 6728 times!

Sharing this

Related posts