देवघर में विधि-व्यवस्था को लेकर बैठक

रांची। देवघर जिले में अनुमंडल पदाधिकारी योगेन्द्र प्रसाद ने अपने कक्ष में होली व लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न थाना के प्रभारी व प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ विधि-व्यवस्था की बैठक की। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि होली के मद्देनजर सभी पुलिस पदाधिकारी शांति समिति का बैठक कर विधि-व्यवस्था बनाये रखें। उन्होंने पर्व के दिन अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले धार्मिक स्थलों के समीप विशेष चैकसी बरतने को कहा है। मस्जिद व कर्बला के निकट विशेष रूप से पुलिस बल की तैनाती करने का निर्देश दिया गया है। क्षेत्र में चलने वाली अवैध शराब की भट्ठी व बिक्री पर तत्काल रोक लगाने के साथ ही अभियान चलाकर उसे नष्ट करने का निर्देश दिया। सभी इलाकों में सघन वाहन अभियान चलाने को कहा गया है। बैठक में मारगोमुण्डा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी जौहन टुडू, करौं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अमल जी, कार्यपालक दंडाधिकारी संजय सिन्हा, मधुपुर इंस्पेक्टर इंजार्च सत्येन्द्र प्रसाद, पिंकु कुमार यादव व अन्य उपस्थित थे।

This post has already been read 6315 times!

Sharing this

Related posts