रांची लोस सीट से भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ से मुलाकात कर मेयर आशा लकड़ा ने दी शुभकामनाएं

रांची। रांची लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ से मिलने वालों का तांता लगा हुआ है। रविवार को रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा ने भी संजय सेठ से उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी। लकड़ा ने कहा कि भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता संजय सेठ की जीत सुनिश्चित करेंगे।
गौरतलब है कि 14 दिनों की प्रतीक्षा के बाद भाजपा नेतृत्व ने एकदिन पहले शनिवार शाम झारखंड की तीन लोकसभा सीटों रांची, चतरा और कोडरमा के उम्मीदवारों की घोषणा की। रांची से भाजपा उम्मीदवार बनाये गये संजय सेठ फिलहाल झारखंड खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष हैं। रांची लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित होने के बाद से ही उनके आवास पर उनके प्रशंसकों की भीड़ लगी हुई है। भाजपा नेताओं सहित क्षेत्र के लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

This post has already been read 7107 times!

Sharing this

Related posts