रांची। लालपुर थाना क्षेत्र के नगड़ा टोली में बुधवार को महिला शिक्षक नीलम कुमारी ने पंखे की कुंडी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक नीलम पॉलिटेक्निक कॉलेज में अनुबंध पर पढ़ा रही थी। एक महीने पहले तबादला रांची से दुमका करा लिया था। उसके पति कोलकाता में रहते हैं और दोनों बेटे इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। नीलम पर काफी कर्ज था। कुछ महीने पहले मुहल्ले की कई महिलाओं ने थाने में उसके खिलाफ शिकायत दी थी। पड़ोसियों के मुताबिक नीलम घर में अकेली रहती थीं। वह पेट की बीमारी से परेशान थीं। उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे।
This post has already been read 6939 times!