महाशिवरात्रि पर कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों को सौगात, सीएम रघुवर दास ने किया अनुदान वितरण

रांचीकैलाश मानसरोवर की यात्रा प्रत्येक हिन्दू करना चाहता है।  लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति इस यात्रा पर नहीं जा पाते।   इसलिए झारखंड सरकार ने वैसे तीर्थयात्री जो आर्थिक रूप से कमजोर है उनको एक लाख रुपये का कैलाश मानसरोवर अनुदान राशि दे रही है।   उक्त बातें झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कैलाश मानसरोवर से लौटे तीर्थयात्रियों को अनुदान राशि प्रदान करते हुए कही।

इस मौके पर उन्होंने सबसे पहले सभी झारखंड और देश वासियों को माह शिवरात्रि की शुभकामना दी।   वहीं उन्होंने कहा कि भारत आध्यात्मिक और धर्म परायण देश है।   झारखंड सरकार समाज के गरीब तबके के लोगों के लिए, जो आर्थिक रूप से सक्षम नही है, उसे धयान में रख कर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत की।  इस योजना में अभी तक 5000 से ज्यादा लोगों को तीर्थ करवाया गया है।  वहीं झारखंड के वैसे तीर्थयात्री जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और वे कैलाश मानसरोवर जैसे कठिन तीर्थ पर जाना चाहते गई उनके लिए सरकार ने एक लाख की अनुदान राशि की घोषणा की थी।   जिसे आज 2018-19 में लौटे तीर्थयात्री को आज दे रही है।

 

 

 

 

 

This post has already been read 5922 times!

Sharing this

Related posts