झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल से मुलाकात

नई दिल्ली। झारखंड मुक्ति मोर्चा    (झामुमो)  के कार्यकारी अध्यक्ष   हेमंत सोरेन और   झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने   गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसको लेकर ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में राहुल के साथ हेमंत सोरेन, डॉ अजय कुमार और कांग्रेस की झारखंड इकाई के प्रभारी आरपीएन सिंह हैं।
झारखंड में विपक्षी गठबंधन की रूपरेखा तैयार करने के लिए राहुल ने हेमंत को दिल्ली आमंत्रित किया था। इसके अलावा कांग्रेस राज्य के अन्य विपक्षी दलों के साथ भी बातचीत कर रही है।
माना जा रहा है कि इस दौरान लोकसभा और विधानसभा चुनाव की सीटों की साझेदारी के बारे में सर्वसम्मत हल ढूंढने की कोशिश की जाएगी। कांग्रेस पहले लोकसभा चुनावों पर सीट बंटवारे और रणनीति तैयार करना चाहती है, जबकि झामुमो चाहता है कि लोकसभा और विधानसभा के मुद्दे पर एकसाथ चर्चा हो।

This post has already been read 6401 times!

Sharing this

Related posts