झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को बंगाल में रैली करने की नहीं मिली इजाजत

रांची ।   झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को बंगाल में रैली करने की इजाजत नहीं मिली है। इस पर अर्जुन मुंडा ने ममता सरकार की दमनकारी नीति की भर्त्‍सना की है। उन्होंने कहा कि बांकुड़ा के विष्‍णुपुर में उनकी सभा होने वाली थी, लेकिन ममता सरकार ने इस सभा की इजाजत नहीं दी। मालूम हो कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को भी पश्चिम बंगाल में सभा करने से ममता सरकार ने रोक दिया है। अर्जुन मुंडा को ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल में घुसने नहीं दिया। बुधवार को अर्जुन मुंडा को पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिला के विष्णुपुर में भाजपा की एक सभा को संबोधित करना था लेकिन प्रशासन ने सभा की अनुमति नहीं दी।

This post has already been read 7320 times!

Sharing this

Related posts