घमंड में चूर रघुवर सरकार पर जनता करेगी वार : आरपीएन सिंह

रामगढ़। कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने ने गुरुवार को कहा कि झारखंड में पिछले पांच वर्षों से घमंड में चूर रघुवर की सरकार रही है। अब प्रदेश की जनता ऐसी घमंडी सरकार पर अपना वार कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों का हिसाब जनता भाजपा से लेगी। भाजपा और उनके सहयोगी दल ने यहां के लोगों को सपना दिखाया था लेकिन वे सारे सपने हवा हो गए। 5 वर्षों में झारखंड ने भूख से मौत, किसान की आत्महत्या, युवाओं की छुटी हुई नौकरी और भ्रष्टाचार मंज़र देखा है। उनकी पार्टी में जो नेता भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलते थे, आज वही रघुवर दास के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं।

रघुवर दास ने वादा किया था कि वर्ष 2018 तक अगर हर घर को बिजली उपलब्ध नहीं करा पाएंगे, तो वोट नहीं मांगेंगे। बिजली आपूर्ति का आलम जब प्रदेश मुख्यालय में ही ठीक नहीं है तो गांव और जिलों में क्या होगा इसका अंदाजा आम आदमी खुद ही लगा रहा है।आरपीएन सिंह ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल का मजबूत गठबंधन है। हमने कोई चुनावी वादे नहीं किए हैं।

हमने शपथ लिया है कि सरकार बनते ही प्रदेश के किसानों का 200000 तक का कर्जा माफ होगा, प्रदेश में आज जहां 1300 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीद हो रही है, महागठबंधन की सरकार में किसानों को 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदा जाएगा। प्रदेश में रिक्त पड़ी सारी सरकारी पदों को भरा जाएगा। हर घर में एक व्यक्ति को नौकरी दी जाएगी। जिस घर में नौकरी नहीं होगी, उसे भत्ता दिया जाएगा।आरपीएन सिंह ने कहा कि आजसू बीजेपी की पिछलग्गू पार्टी है। पिछले 19 सालों से साथ रहे और अब जनता को झांसा देने के लिए अलग चुनाव लड़ने का ऐलान किया। अमित शाह ने खुद चुनावी मंच से कहा कि भाजपा आजसू के साथ ही झारखंड में सरकार बनाएगी। इससे स्पष्ट है कि इन दोनों का गठबंधन टूटा नहीं है। ये जनता को बेवकूफ बना रहे हैं।

This post has already been read 7800 times!

Sharing this

Related posts