कांग्रेस और झामुमो का मिलावटी गठबंधनः अजय राय

रांची। झारखंड प्रदेश भाजपा की मीडिया प्रबंध समिति के सदस्य और कोल्हान प्रमंडल के मीडिया प्रभारी अजय राय ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो को केवल चुनाव के समय ही गरीबी मिटाने की बात याद आती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झामुमो का मिलावटी गठबंधन है। जनता को छलने का काम करती रही है। राय ने कहा कि दूसरे चरण की 13 सीटों पर भी भाजपा का परचम लहराएगा। भाजपा के पक्ष में लहर है।

जनता भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर व्यापक जन समर्थन देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जो उपलब्धियां हासिल की है वह देश के लिए एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और झारखंड की रघुवर सरकार ने हर वर्ग, हर समुदाय के लिए काम किया है। रघुवर सरकार के कार्यकाल में कई जनकल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप दिया गया है, जो मील का पत्थर साबित हुआ है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झामुमो ने मिलकर राज्य की जनता को लूटने का काम किया है, वहीं, रघुवर सरकार  झारखंड के खनिजों और वन संपदा पर आधारित उद्योग शुरू करने और उसके जरिए समृद्धि लाने के लिए सदैव प्रयासरत रही है। श्री राय ने कहा कि इस बार झारखंड में फिर दोबारा भाजपा की सरकार व्यापक जनसमर्थन से बनेगी।

This post has already been read 6209 times!

Sharing this

Related posts