झारखंड राज्य आवास बोर्ड (संशोधन) विधेयक 2019 पारित

रांची। झारखंड विधानसभा ने भोजनावकाश के बाद झारखंड राज्य आवास बोर्ड (संशोधन) विधेयक 2019 को मंजूरी प्रदान कर दी। राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने सदन में झारखंड राज्य आवास बोर्ड संशोधन विधेयक 2019 को पेश किया। सदन ने इसे ध्वनि मत से मंजूरी प्रदान कर दी।   इसके साथ ही सदन ने झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार (संशोधन) विधेयक 2019 तथा झारखंड अनुसूचित जनजाति के लिए राज्य आयोग विधेयक 2019 को भी ध्वनि मत से मंजूरी प्रदान कर दी। सदन ने केंद्र सरकार द्वारा लागू द ट्रांसप्लांटेशन ऑफ हयूमन ऑर्गेन एन टिसूज रूल्स 2014 को भी अंगीकार कर लिया। इसके बाद सभा    अध्यक्ष दिनेश उरांव ने सदन की कार्यवाही गुरुवार को 11 बजे दिन तक के लिए स्थगित कर दी।

This post has already been read 6143 times!

Sharing this

Related posts