पेड़ और वर्षा जल का संरक्षण जरूरी : बाउरी

रांची।  झारखंड के खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि आज पूरा विश्व पर्यावरण और जल संकट से जूझ रहा है। इसके लिए जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए जाएं और  वर्षा जल का संरक्षण कर भूमि जल के स्तर को संतुलित किया जाए। आज से पूरे झारखंड में जल संरक्षण अभियान की शुरुआत हुई है और चंदनकियारी में हमारा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए जाएं। बाउरी रविवार को बोकारो जिले के अपने विधानसभा क्षेत्र चंदनकियारी की फुसरो पंचायत के सारबोआ गांव से जल संरक्षण अभियान की शुरुआत करते हुए बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में महिलाओं ने आगे बढ़-चढ़ कर साथ दिया है। उन्होंने राज्य के युवा, महिलाओं से आग्रह किया है कि वे आगे बढ़ कर इस अभियान को बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छ भारत, सुंदर भारत और सुंदर धरा का निर्माण है। मंत्री ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व और निर्देशन में 7 जुलाई से 15 सितंबर तक जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

This post has already been read 7368 times!

Sharing this

Related posts