झारखंड को मिला बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का दूसरा पुरस्कार :Swachh Sarvekshan Award 2019

रांची। शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार ने बुधवार को स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 का परिणाम घोषित कर दिया। न्यू दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री ने परिणाम की घोषणा की। इस मौके पर बेस्ट परफॉर्मिंग शहर के प्रतिनिधियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पुरस्कृत किया। देश भर के 4200 से अधिक शहरों के बीच हुई इस प्रतियोगिता में झारखंड को बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का दूसरा पुरस्कार मिला। वहीं, बेस्ट परफॉर्मर का पुरस्कार छत्तीसगढ़ को मिला।

जमशेदपुर 15वें स्थान पर रहा

स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में साफ शहरों के लिस्ट में टॉप 20 में झारखंड का एकमात्र शहर जमशेदपुर अपनी जगह बना पाया। जमशेदपुर को  3805 मार्क्स मिले। उसके साथ ही जमशेदपुर 15वें स्थान पर रहा। वहीं, रांची 46वें स्थान पर रहा। धनबाद को 56 रैंक, हजारीबाग को 64, मानगो को 95, देवघर को 111, रामगढ़ को 130, गिरिडीह को 152, आदित्यपुर को 167 और मेदनीनगर को 230 मार्क्स मिले।

झारखंड के 44 शहरों में से 11 को अवार्ड

इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण कुल 5000 नंबर के लिए हुआ था। इसके आधार पर सभी शहरों की रैंकिंग की गई है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने शहरी विकास मंत्री सीपी सिंह को पुरस्कृत किया। इस तरह झारखंड के कुल 44 शहरों में 11 शहर को अवार्ड दिया गया है। मंत्री ने इस सफलता के लिए नगर विकास विभाग सहित सभी शहरी निकायों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि आम जनता के सहयोग के बिना स्वच्छता सर्वेक्षण में बेस्ट परफॉर्मर बनना संभव नहीं था। इसके लिए आम जनता ही बधाई के पात्र हैं।

 

This post has already been read 7504 times!

Sharing this

Related posts