Jharkhand : मां छिन्नमस्तिका के दरबार पहुंचे बॉलीवुड स्टार मनोज बाजपेई

Ramgarh : रामगढ़ मां छिन्नमस्तिका का आशीर्वाद नेता और अभिनेता अक्सर लेते रहते हैं। आज बॉलीवुड स्टार मनोज बाजपेई रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका के दरबार में पहुंचे और मां का आशीर्वाद लिया।

और पढ़ें : झारखंड का एक ऐसा बदहाली इलाका, जहां आज भी प्रसव के लिए महिलाओं को डोली में ले जाया जाता है अस्पताल

इसी दौरान उन्हें कई लोगों ने मां छिन्नमस्तिका की कहानियां सुनाई। इससे पहले भी कई बड़े नेताओं और क्रिकेटरों को मां छिन्नमस्तिका में आते हुए उन्होंने सुना है। वह पिछले कुछ दिनों से हजारीबाग और रामगढ़ जिले के ग्रामीण इलाकों में फिल्म की शूटिंग पर थे।

इसे भी देखें : जानें यंगेस्ट आईएएस से होटवार तक का सफर | Puja Singhal | News | Jharkhand | Life History | Story

इस दौरान उन्होंने कहा कि रजरप्पा की मनोहर वादियां लोगों के मन को लुभाती हैं। यहां की महिमा और यहां के मनोरम वादियों के बारे में चर्चा होती रहती थी। आज जब यहां आया हूं तो वाकई महसूस हो रहा है कि इतना पवित्र स्थान है यह। उन्होंने दामोदर और भैरवी नदी के संगम को काफी देर तक निहारा। इसके बाद वहां के आसपास के वादियों का भी जायजा लिया। मां छिन्नमस्तिके देवी की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने नारियल की बलि दी।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और खबरें देखने के लिए यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। www.avnpost.com पर विस्तार से पढ़ें शिक्षा, राजनीति, धर्म और अन्य ताजा तरीन खबरें…

This post has already been read 10392 times!

Sharing this

Related posts