पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का आरोपित गया जेल

रांची। रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने के आरोपित पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा को गुरुवार को जेल भेज दिया है। सुखदेव नगर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा को बुधवार को गिरफ्तार कर गुरुवार काे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपित न्यू साईं विहार कॉलोनी रोड नंबर 2 का रहने वाला है ।आरोपित के खिलाफ पहली पत्नी प्राची सेना ने थाने में शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है । प्राथमिकी के अनुसार सासाराम की रहने वाली प्राची सिन्हा की शादी वर्ष 2016 में पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा के साथ हुई थी। शादी में मायके वालों ने पांच लाख रुपये सहित अन्य सामान दिए थे। शादी के कुछ दिनों बाद पति और ससुराल वालों द्वारा शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी जाने लगी। कुछ महीने बाद प्रताड़ना से तंग आकर मायके चली गई ।इसके बाद आरोपित ने तीन दिन पहले रजरप्पा मंदिर में दूसरी लड़की से शादी कर ली थी।

This post has already been read 8388 times!

Sharing this

Related posts