महाशिवरात्रि में भक्तों की मंदिरों में भीड़, हर हर महादेव के जयकारे से गूंजा वातावरण

रांची। झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्‍य के सभी जिलों में महाशिवरात्रि को लेकर श्रद्धालु सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ पड़े हैं।
राजधानी रांची के पहाड़ी बाबा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। रांची के कोकर, डोरंडा, बरियातू, हिनू, धुर्वा, पुलिस लाइन सहित सभी मंदिरों में लोगों का तांता लगा हुआ है। हर हर महादेव के जयकारों के साथ श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ का दर्शन, पूजन, अभिषेक और सिंगार कर रहे हैं। भांग धतूरा और बेलपत्र चढ़ाकर भोले बाबा से श्रद्धालु सुख समृद्धि की कामना की मांग कर रहे हैं। भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए पहाड़ी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।
झारखंड के विश्व प्रसिद्ध बैजनाथ धाम में बाबा भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। वहां लाखों लोग कतार में लग कर बाबा को जल चढ़ा रहे है।

This post has already been read 7277 times!

Sharing this

Related posts