अगले साल आने के निमंत्रण के साथ प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

रांची । रांची में बुधवार को सभी पूजा पंडालों ने मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी प्रतिमाओं को अलग-अलग तालाब, डैम और नदियों में विसर्जित किया गया। 
रांची के सभी तालाबों में सुरक्षा के लिहाज से एनडीआरएफ टीमों को तैनात किया गया था। रांची के राजस्थान मित्र मंडल, भारतीय युवक संघ, सत्य अमर लोक, ज्योति संगम, कला संगम, त्रिकोण हवन कुंड और चैती दुर्गा पूजा (भुतहा तालाब), कोकर दुर्गा पूजा समिति, आर-आर स्पोर्टिंग क्लब सहित सभी पूजा समितियों ने अपने निर्धारित स्थान पर माता की प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक पुरोहित और संयोजक मुनचुन राय ने बुधवार को बताया कि सभी पूजा पंडाल धार्मिक अनुष्ठान करते हुए माता को अंतिम विदाई दिये।

साथ ही मां को अगले वर्ष पुन: आगमन का भी आह्वान किया। माता के प्रतिमा के विसर्जन के लिए जिला प्रशासन की ओर से वाहन भी उपलब्ध कराया गया था। मां की विदाई की बेला में एक तरफ जहां श्रद्धालुओं की आंखें नम थीं वहीं इस बात की भी खुशी थी कि मां दुर्गा नौ दिनों तक अपने भक्तों के बीच रह कर तमाम दुख-क्लेश और कष्टों को हर कर गई हैं। अगले बरस दोबारा मां आएंगी, इसी उम्मीद के साथ भक्तों ने मां को विदा किया। 

This post has already been read 8543 times!

Sharing this

Related posts