गुमला के शहीद बेटे का पार्थिव शरीर ला रहे विमान में आई खराबी, रांची से भेजा गया दूसरा हवाई जहाज

रांची। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों के कायराना हमले में शहीद झारखंड के गुमला के बेटे विजय सोरेंग (45) का पार्थिव शरीर शनिवार को एयर इंडिया के विमान से दिल्ली से रांची के लिए भेजा गया, लेकिन पटना में हवाई जहाज में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण रांची से दूसरा विमान भेजा गया है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट प्रबंधन की मानें तो दोपहर करीब 3 तीन बजे तक शहीद का पार्थिव शरीर रांची पहुंचेगा। शहीद विजय सोरेंग को एयरपोर्ट पर सलामी दी जायेगी। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, सेना, सीआरपीएफ सहित झारखंड पुलिस के अधिकारी भी शहीद को अंतिम सलामी देंगे। वहां से पार्थिव का शरीर पैतृक गांव गुमला जिला के बसिया प्रखंड के फरसामा ले जाया जायेगा। केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिन्हा शहीद के गांव जाकर अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। इसके साथ ही रांची एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में लोग शहीद विजय सोरेंग के शव के आने का इंतजार कर रहे हैं। शहीद सोरेंग के पिता आर्मी के रिटायर्ड जवान हैं। उनकी पत्नी कार्मेला जैप की सिपाही हैं और रांची में ही कार्यरत हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ने गुमला के शहीद बेटे विजय सोरेंग के परिवार को दस लाख की सहायता राशि और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।

This post has already been read 4712 times!

Sharing this

Related posts