नई दिल्ली। मोरक्को के प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मंगलवार को नई दिल्ली में मुलाकात हुई। विदेश मंत्रालय के जवाहरलाल नेहरू भवन में हुई इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने भारत-मोरक्को द्विपक्षीय संबंधों को लेकर बात की। मोरक्को प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय की यह पहली भारत यात्रा है। वे सात दिवसीय भारत यात्रा पर हैं, जो 04 फरवरी से शुरू हुई है। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को सुषमा स्वराज और मोरक्को प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय के बीच पर्यावरण, ऊर्जा, भारत में निवेश, स्मार्ट सिटी, सामुद्रिक पर्यावरण, पर्यटन एवं जन-से-जन संपर्क को लेकर बात हुई। स्वराज ने कहा कि प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय की ये भारत यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों को मजबूत करने का एक बेहतरीन मौका है। प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय की इस यात्रा से भारत-मोरक्को के बीच मित्रता और विश्वास बढ़ा है। मोरक्को हमेशा से यूरोप एवं भूमध्यसागरीय इलाके में हमारा एक विश्वस्त सहयोगी रहा है।
उल्लेखनीय है कि भारत और मोरक्को के बीच 2017-18 में द्विपक्षीय व्यापार 3.01 मिलियन डॉलर का रहा। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने की काफी संभावनाए हैं। भारत में विदेशी प्रत्यक्ष निवेशक(अप्रैल 2000 से जून 2018 तक) के रूप में मोरक्को का 106वां स्थान है, जिसके साथ एफडीआई का इक्विटी प्रवाह 2.51 मिलियन अमेरिकी डॉलर है।
This post has already been read 6761 times!