देह व्यापार के लिए लायी गई चार लड़कियों समेत पांच को जेल

रामगढ़ । रामगढ़ पुलिस ने देह व्यापार के लिए दूसरे प्रदेश से लायी गई चार लड़कियों समेत पांच पर एफआईआर दर्जकर उन्हें जेल भेज दिया है।

शनिवार शाम थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि गोला थाना क्षेत्र के बेतूल खुर्द गांव निवासी मनोज महतो इन सभी चार लड़कियों को पश्चिम बंगाल से लेकर आया था।

गौरतलब है कि गुरुवार देर रात शहर के होटल पार्वती इन के पास पुलिस ने छापेमारी कर इन लड़कियों गिरफ्तार किया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के एक होटल में इन लड़कियों को भेजने के लिए दलाल काम कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने महिला थाना के सहयोग से छापेमारी की। पूछताछ के दौरान लड़कियों ने पुलिस को बताया कि वे सभी कोलकाता की रहने वाली हैं।

इन सभी लड़कियों को देह व्यापार कराने के लिए प्रलोभन दिया गया था। शिव कुमार रावत के द्वारा इन लोगों को मनोज महतो के पास भेजा गया था। मनोज ने इन लोगों को कुछ दिन तक रांची में दीपाटोली में रखा था, लेकिन वहां बात नहीं बनी। उसके बाद इन लोगों को रामगढ़ लाया गया था। रामगढ़ के होटल पार्वती इन में इन लोगों ने कमरा लेने का प्रयास किया था। होटल मालिक को जब इन लोगों पर संदेह हुआ तो उसी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने इन सभी लड़कियों के पास से आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं।

This post has already been read 7020 times!

Sharing this

Related posts