रांची को अंतर्राष्ट्रीय योग कार्यक्रम के लिए चुनना ऐतिहासिक क्षण : संजय सेठ

रांची। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रांची के सांसद संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रांची की समस्त जनता को बधाई देते हुए कहा कि रांची को अंतरराष्ट्रीय योग कार्यक्रम के लिए चुनना ऐतिहासिक क्षण है। रांची की जनता ने प्रधानमंत्री के साथ योग किया, ये रांची की जनता के लिए गौरवमय क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो अभियान चलाया, योग करे निरोग रहे मंत्र, उसे पूरी दुनिया ने अपनाया। आज रांची में हजारों लोगों ने इसमें भाग लिया। हमें सिर्फ आज ही नहीं प्रतिदिन योग को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए हम सबों का प्रयास होगा कि रांची के सभी पार्क में योग के लिए अलग से व्यवस्था करें, जहां आम लोग योग अभ्यास कर सके।

This post has already been read 6928 times!

Sharing this

Related posts