Bihar,लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाये गए चिराग पासवान,बढ़ती मुश्किलें

Patna : लोक जनशक्ति पार्टी में टूट के बाद जमुई के सांसद और दिवंगत रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही है। पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फिर संसदीय दल के नेता के पद से हटाए जाने के बाद अब चिराग पासवान को संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है। लोजपा के नए अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने सांसद वीणा देवी को पार्टी के संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है।

और पढ़ें : Business,लोगों को खूब भा रही है यह योजना, हो रहा है हर महीने फायदा ही फायदा

वीणा देवी बिहार की वैशाली सीट से लोकसभा सांसद हैं। उनको पार्टी के संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाने की घोषणा करने के बाद पशुपति कुमार पारस अपने तीन सांसदों के साथ मनोनयन संबंधी पत्र भी दिया। वीणा देवी पार्टी की इकलौती महिला सांसद हैं। ऐसे में उनको संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाकर पशुपति कुमार पारस ने महिला सशक्तिकरण के साथ अगड़ी जाति का कार्ड खेलने की कोशिश की है।

इसे भी देखें : आप दांत के बीमारी से परेशान हैं या आपके बच्चों के दांतो में सड़न हो रही हो तो पूरी वीडियो जरूर देखें

इस दौरान पशुपति कुमार पारस के साथ सांसद प्रिंस राज और चंदन कुमार भी मौजूद थे। दरअसल, चिराग पासवान को अलग-थलग करने के बाद से पशुपति कुमार पारस अपनी पार्टी को लगातार एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी तरफ उनके ही भतीजे और रामविलास पासवान के पुत्र इन दिनों बिहार में जनआशीर्वाद यात्रा पर निकले हुए हैं।

This post has already been read 21427 times!

Sharing this

Related posts