ताजा खबरेराँची

झामुमो नेता की पुत्र-पुत्री के रिसेप्शन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता फागु बेसरा की पुत्री और पुत्र के विवाह रिसेप्शन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रामगढ़ जिला के हेसागढ़ा स्थित उनके आवास पर पहुंचे।

इसे भी देखें : एक बार जरूर जाएं नकटा पहाड़…

मौके पर मुख्यमंत्री ने फागु बेसरा की पुत्री चांदमुनि बेसरा और पुत्र राजेश बेसरा एवं पुत्रवधू शीला हेंब्रम को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।। इस दौरान फागु बेसरा के परिवार के अन्य सदस्य एवं रिश्तेदार भी उपस्थित थे।

और पढ़ें : ‘अनेक’ में आयुष्मान खुराना का अंडरकवर कॉप का अवतार

इससे पहले जोरा करम, बीस माइल फुटबॉल मैदान हेसागढ़ा स्थित अस्थायी हेलीपैड पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का आगमन होते ही सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा बुके देकर उनका स्वागत किया गया।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और खबरें देखने के लिए यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। www.avnpost.com पर विस्तार से पढ़ें शिक्षा, राजनीति, धर्म और अन्य ताजा तरीन खबरें…

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button