घाघरा की क्रांति देवी को पीएम तीन जनवरी को करेंगे कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित

गुमला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी तीन जनवरी को बंगलोर में आयोजित कार्यक्रम में गुमला की महिला कृषक क्रांति देवी को कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। गुमला के डीपीआरओ देवेन्द्र नाथ बादुड़ी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गुमला के घाघरा प्रखण्ड के बदरी पंचायत के कोतरी गांव की महिला कृषक क्रांति देवी को श्री विधी से धान की खेती कर असाधारण उत्पादन करने एवं संकुल के महिला कृषकों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कृषि…

Read More

नवनिर्वाचित विधायक ने बांटा गरीबों के बीच कंबल

गुमला। सिमडेगा के नवनिर्वाचित विधायक भूषण बाड़ा ने सोमवार को पालकोट प्रखंड के केउंदटोली -लामदोईन गांव में दस गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया। मौके पर विधायक भूषण बाडा ने कहा कि क्षेत्र में प्रचंड रुप से ठंड पड रही है, जिससे गरीब लोग काफी परेशान हैं। ठंड से बचने के लिये आज यहा पर वृद्ध,गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। 

Read More

झारखंड: गुमला में मतदान के दौरान नक्सलियों ने विस्फोट कर पुल उड़ाया

गुमला। झारखंड के बिशुनपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में शनिवार को मतदान के दौरान नक्सलियों ने विस्फोट कर एक पुल को उड़ा दिया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। मतदान पर भी इसका कोई असर नहीं पड़ा है। प्रदेश के नक्सल प्रभावित बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के बनालात के घाघरा से कठठोकवा जाने वाली सड़क पर बने तीन स्पेन वाली पुल को नक्सलियों ने विस्फोट कर उड़ा दिया है। इस क्षेत्र में नक्सलियों ने वोट बहिष्कार का ऐलान किया है। गुमला जिले के निर्वाचन पदाधिकारी और उपायुक्त शशि रंजन ने…

Read More

बिशुनपुर विस : दरकने लगा है चमरा लिंडा का बिशुनपुर किला

गुमला। बिशुनपुर विधानसभा की सीट पर दस वर्षो से काबिज निवर्तमान विधायक और गठबंधन उम्मीदवार चमरा लिंडा क्या इसबार जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे। कांग्रेस के साथ हुए गठबंधन का कितना फायदा उन्हें मिलेगा, इस बात को लेकर चर्चा व विश्लेषण का दौर जारी है। मगर जिस प्रकार अपने ही लोगों ने चमरा लिंडा की राह में मुश्किलें खड़ी कर दी हैं और कांग्रेस बिन पतवार नाव की स्थिति में है, उससे लग रहा है कि लिंडा के लिए यह चुनाव जीत पाना आसान नहीं होगा। इसबार उनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार व तेजतर्रार…

Read More

गुमला विस क्षेत्र: भाजपा के सामने सीट बचाने की चुनौती तो झामुमो बागियों से परेशान

गुमला। प्रथम चरण के होने वाले चुनाव में गुमला विधानसभा सीट पर भाजपा के सामने अपनी सीट बचाने की चुनौती है तो झामुमो बागियों से परेशान नजर आ रहा है। इस बार कांग्रेस व झामुमो के बीच हुए गठबंधन में गुमला सीट झामुमो के खाते में गई है। दल तो मिले हैं, मगर दिल अलग-अलग धड़क रहा है। झामुमो ने फिर से अपने पूर्व विधायक भूषण तिर्की को उम्मीदवार बनाया है। भूषण तिर्की लगातार दो विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। यह देखना है काफी दिलचस्प होगा कि तिर्की हार की हैट्रिक बनाते…

Read More

झामुमो और कांग्रेस फिर से झारखंड को लूटने की तैयारी कर रहे हैं : रघुवर दास

गुमला : रघुवर दास ने गुमला जिले के सिसई में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड राज्य बनने के बाद से 14 वर्ष अस्थिरता का दंश झेलता रहा। यही कारण है कि जिस उद्देश्य के साथ राज्य का गठन हुआ था झारखंड उस उद्देश्य को पूरा नहीं कर पाया। झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित अन्य पार्टियों ने झारखंड को चारागाह बनाकर रखा। रघुवर दास ने कहा कि वर्ष 2000 से 2014 तक झारखंड में आतंक का माहौल रहा। उग्रवादी गतिविधियों ने झारखंड के विकास को रोक के रखा।…

Read More

स्कूल वैन में लगी आग, ड्राइवर की तत्परता से बड़ा हादसा टला

गुमला। गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के घाघरा-लोहरदगा रोड स्थित खपरा टोली के समीप गुरुवार को गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल की वैन में अचानक आग लग गयी। ड्राइवर ने आनन-फानन में वैन रोक सारे बच्चों को बाहर निकाला। देखते ही देखते पूरी वैन में आग फैल गयी और गाड़ी जलकर खाक हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार सुबह गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल का ड्राइवर वाहन से बच्चों को घर से लेकर स्कूल जा रहा था। इसी दौरान गाड़ी में तेज धुआं उठने लगा। ड्राइवर ने अविलंब गाड़ी रोकी…

Read More

दस लाख का ईनामी भाकपा माओवादी का सबजोनल कमांडर ने किया सरेंडर

गुमला । गुमला के पुलस लाइन में दस लाख का ईनामी भाकपा माओवादी का सबजोनल कमांडर भूषण यादव ने रांची रेंज के डीआईजी के समक्ष सरेंडर कर दिया। उसे डीआईजी अमोल वेणुकांत होमकर और एसपी अंजनी झा ने ईनाम की राशि का चेक सौंपा। मौके पर डीआइजी ने कहा कि नक्सली  सरेंडर कर  सरकार की आत्मसमर्पण नीति का फायदा उठाए। नक्सली जल्द आत्मसमर्पण करें, नहीं तो उन्हें मार गिराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक बचे हुए  नक्सली सरेंडर नहीं करते, पुलिस चैन से नहीं बैठेगी।  मौके पर डीसी  शशि रंजन और एसपी अंजनी झा सहित कई…

Read More

पेड़ से लटकता युवक का शव बरामद

गुमला। झारखंड के गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के झटिंगटोली में पेड़ से लटकता हुआ एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार की सुबह पेड़ से लटकता शव देखा, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अंत्यपरीक्षण के लिए शव को गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शव देखने से ऐसा लगता है कि युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को पेड़ से लटका दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट…

Read More

बारिश नही हुई किसान वैकल्पिक व्यवस्था से कर रहें खेतों की जूताई

गुमला: कृषि प्रधान जिला गुमला के किसानों को अब जिन किसानों के खेतों के आसपास तालाब, कुआं या नाला में जल संसाधन है वैसे किसानों ने अपने-अपने खेतों की जूताई के लिए प्राकृतिक बारिश की जगह वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अपने जीवन यापन करने के लिए अनाज तो उपज हो सकता है। अबतक यही हालात किसानों के समीप बनी हुई है। अधिकांश किसानों के सामने बिचडा सुखने की कगार पर आ गए हैं और दो चार दिन यदि बारिश नही हुई तो किसानो के सामने आर्थिक संकट गहराता जाएगा गांव…

Read More