डायन बताकर सामूहिक नरसंहार मामले का खुलासा, आठ आरोपित गये जेल

गुमला। सिसई के नगर सिसकारी गांव में चार वृद्धों की सामूहिक हत्या के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए घटना में संलिप्त आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने वाले आरोपियों में सुकरा उरांव, कुंदरू उरांव, लालू उरांव, राम उरांव, शुकु उरांव, महाबीर उरांव, तुला उरांव और झाड़ी उरांव शमिल हैं। उल्लेखनीय है कि 21 जुलाई की रात चापा भगत और उसकी पत्नी पीरी देवी, सुना उरांव और फगनी देवी की हत्या डायन-बिसाही अंधविश्वास को लेकर कर दी गई थी। इस सामूहिक नरसंहार की घटना ने न सिर्फ पुलिस प्रशासन बल्कि समस्त जिलावासियों को झकझोर…

Read More

डायन बताकर चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या

रांची। गुमला जिले के सिसई थाना स्थित सिसकारी गांव में डायन बिसाही बताकर दंपति समेत चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार देर रात की है।पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान चापा भगत, तिरी देवी, सुना उरांव और फगनी देवी के रूप में हुई है। इसमें चापा और तिरी दंपति थे। बताया जाता है कि चारों को घर से उठाने के बाद गांव के आंगनबाड़ी के पास लाया गया, जहां हत्यारों ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। फगनी देवी घर पर अकेले रहती थी और झाड़-फूंक का काम करती थी।…

Read More

दिनदहाड़े गोली मारकर व्यक्ति की हत्या

गुमला। गुमला शहर से छह किलोमीटर दूर उर्मि ढलान के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े एक साइकिल सवार व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने बताया कि मृतक गुमला थाना क्षेत्र के बरवा टोली गांव निवासी माघी उरांव है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। बताया जाता है कि माघी उरांव साइकिल से अपने घर से गुमला काम करने के लिए जा रहा था। इसी बीच किसी अज्ञात अपराधी ने उसे गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की…

Read More

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नगर परिषद कार्यालय परिसर में लगाएं गए 16 पौधा

गुमला: विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नगर परिषद कार्यालय परिसर में नगर परिषद अध्यक्ष दीपनारायण उराँव की अगुवाई में 16 वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष कलीम अख्तर, नगर परिषद पदाधिकारी हातिम ताई राय सहित कार्यालय के अन्य पदाधिकारी व कर्मियों ने पौधारोपण किया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष दीपनारायण उराँव ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश देते हुए कहा, शुद्ध वायु और शुद्ध जल आने वाली पीढ़ियों का मौलिक अधिकार है। ये तभी संभव है, जब हम पर्यावरण को संरक्षण करेंगे और अधिक से अधिक…

Read More

कुल्हाड़ी से काटकर पिता ने कर दी आठ साल के बेटे की हत्या

वारदात के वक्त घर में अकेले थे पिता-पुत्र, मृतक की मां रांची में करती है काम दो साल पहले भी तारफियुस कुजुर ने बेटे अनिष की हत्या की कोशिश की थी गुमला। गुमला जिला के बसिया थाना क्षेत्र के पोकटा टंगराटोली में शुक्रवार देर रात एक पिता ने अपने आठ साल के बेटे अऩिष कुजूर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह जब आरोपी के घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने आवाज लगाई। इसके बाद आरोपी ने अंदर से आवाज देकर घटना की जानकारी दी और…

Read More

अपना वोट बेचे नही जागरूक बनकर मतदान करें: कृष्ण बंगें उरांव

गुमला: तीन बार लोकसभा व एक बार विधानसभा चुनाव लड़ चूके कृष्ण बंगें उरांव ने प्रेस वार्ता कर कहा कि चार बार मैने चुनाव लड़ा पर दुर्भाग्य से जनाधार मुझे नही मिला पर आज भी यहां की राजनैतिक लगाव मन से बाहर निकाल नही पाया हूं। श्रीकृष्ण बंगें उरांव ने बताया कि मैं इस इलाके के लिए जाना पहचाना नाम हूं लोग आज भी पूछतें हैं कि चुनाव लड़ रहें हैं कि नही । कृष्ण बंगें उरांव ने कहा कि मैनें एल,एल,बी ,एम,ए,भी की है मेरी दिल्ली तमन्ना थी कि…

Read More

चिन्हित किये गये कलस्टरों में पीठासीन व मतदान पदाधिकारियों को किया गया हेलीड्राॅपिंग

गुमला: लोकसभा आम निर्वाचन 2019 के दौरान प्रतिनियुक्त पीठासीन व मतदान पदाधिकारियों सहित पोलिंग पार्टी को सभी सुरक्षा मानकों का अनुपालन करते हुए ससमय भारतीय वायुसेना का एमआई-17-बी-5 हेलीकाॅप्टर के माध्यम से हेलीड्राॅपिंग किया गया। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि सभी मतदान पदाधिकारी सकुशल कलस्टर तक पहँुच गये है। पुगु स्थित हेलीपैड से सभी चिन्हित मतदान पदाधिकारियों को कलस्टर तक पहुँचाई गई। चिन्हित किये गये गुरदरी, जोभीपाट, बिमरला व हाड़ुप के कलस्टरों में ठहरने वाले सभी मतदान पदाधिकारियों को ईवीएम के साथ पहुँचाया गया। हैलीड्राॅप कराएं गए मतदान…

Read More

उपायुक्त ने प्रेस वार्ता कर दिया दिया निर्वाचन संबंधी जानकारी

गुमला: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन, पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता का आयोजन कर निर्वाचन संबंधी विभिन्न पहलुओं से मीडिया को अवगत कराया। विकास भवन के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में श्री रंजन ने मतदाताओं की संख्या, कलस्टर व बुथों में पर मुहैया सुविधाएं, पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के लिए न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं, आदर्श व सखी बुथों की संख्या, वेबकास्टिंग की सुविधा, रिलोकेशन किये गये बुथों के संबंध में, आदर्ष आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े मामलें एवं कृत कार्रवाई, स्वीप कार्यक्रम के…

Read More

लोहरदगा लोकसभा सीट : इस बार की जीत होगी ऐतिहासिक : सुदर्शन भगत

गुमला। लोहरदगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और निवर्तमान सांसद सुदर्शन भगत की छवि आम लोगों के बीच आज भी एक सहज, मृदभाषी व विनम्र नेता के रूप में है। पूर्व में ग्रामीण विकास मंत्रालय,सामाजिक न्याय और सशक्तीकरण मंत्रालय,कृषि और किसान मंत्रालय तथा वर्तमान में जनजातीय मामले मंत्रालय में केंद्रीय राज्यमंत्री का दायित्व संभालने के बावजूद वे वीआईपी कल्चर से सर्वथा मुक्त हैं। आम जनता में तुरंत घुलमिल जाना और किसी के सुख-दुख में शामिल होना उनकी खासियत है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने एक साक्षात्कार दिया। प्रस्तुत है…

Read More

भाजपा की मजबूत टीम सुदूर गांवों तक जनसमर्थन के लिए जनसम्पर्क अभियान में तेजी लाएं

गुमला: 2014 में लोकसभा सीट में दूबारा अपनी विजय पताका फहराने के बाद तिकड़ी बनाने के लिए एवं साथ ही लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मजबूती प्रदान करने के लिए लोकसभा चुनाव2019 में भाजपा के वर्तमान सांसद सह केन्द्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत को लोहरदगा सीट से भारी बहुमतों से विजय दिलाने के लिए मजबूत टीम निर्वाचन क्षेत्र के सुदूर गांवों तक जिसमें भाजपा की महिला मोर्चा एवं अनेकों संगठन, मोर्चा के कार्यकर्ता नेताओं द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र कुरूमगढ़ से लेकर पेशरार तक नरेन्द्र मोदी जी के लिए जनसमर्थन के…

Read More