दस लाख का ईनामी भाकपा माओवादी का सबजोनल कमांडर ने किया सरेंडर

गुमला । गुमला के पुलस लाइन में दस लाख का ईनामी भाकपा माओवादी का सबजोनल कमांडर भूषण यादव ने रांची रेंज के डीआईजी के समक्ष सरेंडर कर दिया। उसे डीआईजी अमोल वेणुकांत होमकर और एसपी अंजनी झा ने ईनाम की राशि का चेक सौंपा। मौके पर डीआइजी ने कहा कि नक्सली  सरेंडर कर  सरकार की आत्मसमर्पण नीति का फायदा उठाए। नक्सली जल्द आत्मसमर्पण करें, नहीं तो उन्हें मार गिराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक बचे हुए  नक्सली सरेंडर नहीं करते, पुलिस चैन से नहीं बैठेगी।  मौके पर डीसी  शशि रंजन और एसपी अंजनी झा सहित कई अधिकारी और जवान मौजूद थे।

कौन है भूषण यादव

भूषण यादव 1995 से नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ है। भूषण लातेहार के महुआडांड़ के गटगांव का रहने वाला है।  इसके उपर गुमला में 15, लातेहार में 5 और लोहरदगा 2 मामले दर्ज है। भूषण यादव एक करोड़ के ईनामी अरविंद जी और आत्मसमर्पण करने वाले सुधाकरण के दस्ते का सदस्य रह चुका है। पुलिस और सुरक्षाबल उसे वर्षों से तलाश रही थी। वह गढ़वा, लातेहार, गुमला, लोहरदगा और छत्तीसगढ़ के इलाके में कई बड़े नक्सल हमले का आरोपी है।

भूषण पर 2013 में कटिया जंगल में हमला कर सीआरपीएफ के 17 जवानको उड़ाने, 2011 में गारू में हमला कर आठ जवान को उड़ाने,  2012 में गढ़वा के भंडरिया में हमला कर थाना प्रभारी समेत 13 जवान  का मारने का भी आरोप है।

भूषण यादव गुमला जिले के लिए खतरनाक नक्सली है। उसने कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है। नरसंहार से लेकर पुलिस पार्टी को भी भूषण ने उड़ाया है।  पुलिस उसे 20 वर्षो से खोज रही थी।

गुमला जिले में लगातार पुलिस की कार्रवाई से भाकपा माओवादी बैकफुट में चली गयी है। कई नक्सली पहले ही सरेंडर कर चुके हैं। जिनमें सबजोनल कमांडर नकुल यादव व मदन यादव शामिल है। इसके बाद कई नक्सलियों ने लोहरदगा, सिमडेगा व रांची में जाकर सरेंडर किया था।

This post has already been read 8550 times!

Sharing this

Related posts