खूंटी । मुख्यमंत्री रघुवर दास विश्वकर्मा पूजा के मौके पर खूंटी सहित पूरे राज्य के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन व परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे। इसके लिए कचहरी मैदान में भव्य और वाटर प्रूफ पंडाल का निर्माण कराया गया है। इसमें आठ हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। मुख्यमंत्री के साथ जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व सांसद पद्मभूषण कड़िया मुंडा, तमाड़ के विधायक विकास सिंह मुंडा, तोरपा के विधायक पौलुस सुरीन सहित कई मंत्री और नेता समारोह में शिरकत करेंगे। उपायुक्त सूरज कुमार ने सोमवार को…
Read MoreCategory: खूंटी
सीएम के कार्यक्रम को लेकर मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
खूंटी । मुख्यमंत्री रघुवर दास के 17 सितंबर को खूंटी के प्रस्तावित दौरे को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने शनिवार को खूंटी स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कार्यक्रम को सफल बनाने के संबंध में कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिये। सीएम रघुवर दास 17 सितंबर को खूंटी से केन्द्रीय स्तर पर ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित कई योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
Read Moreघर-घर रघुवर कार्यक्रम के तहत भाजपा का रोड शो
खूंटी । भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक कोचे मुंडा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को घर-घर रघुवर कार्यक्रम के तहत तोरपा में रोड शो किया। मौके पर कोचे मुंडा ने लोगों से अपील की कि वे सरकार के विकास कार्यों का लाभ उठायें। उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश और राज्य का विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि जितना काम पिछले 70 साल में नहीं हुआ था, उससे अधिक काम भाजपा के शासन काल में हुआ। आज पूरा खूंटी जिला विकास के मार्ग पर अग्रसर है। आनेवाले विधानसभा चुनाव में आपलोग भाजपा को वोट…
Read Moreराज्य में भाजपा को 65 से अधिक सीटों पर जीत दिलाने का लक्ष्य रखें कार्यकर्ता : नीलकंठ सिंह
खूंटी । भाजपा ग्रामीण मंडल खूंटी के तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय नगर भवन में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि भारत में अगर कोई दल राष्ट्र के लिए, सबके लिए सोचता है, तो वह भाजपा है। हमारी पार्टी की सरकार का पहला और अंतिम उद्देश्य जनता की सेवा है। आज एक साहसी सरकार को हमने चुना है, जिसका नतीजा है कि कश्मीर हमारे देश का अभिन्न अंग है। राज्य में डबल इंजन की सरकार का फायदा किसी से छुपा नहीं है। केंद्र से प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना…
Read Moreनये परिवहन कानून को वापस लेने की मांग, झाविमो ने दिया धरना
खूंटी। नये परिवहन अध्यादेश को वापस लेने की मांग को लेकर झाविमो कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्र के नेतृत्व में भगत सिंह चौक के पास धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि नये अध्यादेश से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का नया कानून जनविरोधी है और सरकार इसे तुरंत वापस ले। मिश्र ने कहा कि सरकार वाहन के कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस के लिए विशेष कैंप लगाये।
Read Moreहेमंत सोरेन को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
खूंटी । झामुमो महिला समिति का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन रविवार को तोरपा में आयोजित किया गया। प्रखंड अध्यक्ष सरोज टोपनो की अध्यक्षता में नगर भवन में आयोजित सम्मेेलन में मूुख्य अतिथि कें रूप में तोरपा विधायक पौलुस सुरीन मौजूद थे। मौके पर झामुमो महिला मोर्चा ने भाजपा भगाओ, झारखंड बचाओ, हमें अधिकार चाहिए, शोषण नहीं का नारा बुलंद किया। सम्मेलन में हेमंत सोरेन को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। तोरपा के विधायक ने कहा कि झामुमो का महिला संगठन 2019 में निश्चित रूप से पार्टी को बहुत…
Read Moreगणपति बप्पा मोरेया के जयकारों से गूंजा तोरपा, निकली भव्य कलश यात्रा
खूंटी। तोरपा के गांधी नगर से रविवार को निकली भव्य कलश यात्रा के साथ ही गणपति पूजन महोत्सव की शुरुआत हो गयी। 301 महिलाओं के अलावा सैकड़ों श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए। पूरा क्षेत्र गणपति बम्मा मोरेया के जयघोष से गूंजायमान हो उठा।महोत्सव के दौरान श्रीगणेश पूजा समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य जयमंगल गुड़िया और तोरपा पूर्वी के उप मुखिया राधेश्याम भगत को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। समिति के पदाधिकारियों की अगुवाई में गाजे-बाजे के साथ 301 महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर गांधी नगर…
Read Moreएरिया कमांडर समेत पीएलएफआई के दो उग्रवादी गिरफ्तार
खूंटी। उग्रवादियों और नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे जिला पुलिस के अभियान को शनिवार को एक और सफलता हाथ लगी। पुलिस ने पीएलएफआई के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में एरिया कमांडर मनसिद चंपिया उर्फ मुखिया और हरषिद गुड़िया उर्फ बोयदा शामिल हैं। यह जानकारी एसपी आशुतोष शेखर ने शनिवार को प्रेस काफ्रेंस में दी। एसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एरिया कमांडर मनसिद चंपिया उर्फ मुखिया अपने साथियों के साथ संगठन को मजबूत करने और लेवी वसूलने के प्रयास में है। सूचना के आधार पर मुरहू…
Read Moreदुर्घटना में दो की मौत, एक गंभीर
रांची : खूंटी जिले में बिरहु रोड स्थित पतराटोली गांव के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंगलवार देर रात की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतकों की पहचान इशु पाहन और जुनुल होरो के रूप में कई गयी है। बताया जाता है कि एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर पतरा टोली से जमुआदाग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और एक नाले के ऊपर बनी पुलिया से करीब 8 फुट…
Read Moreसायको गोलीकांड का आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार
खूंटी। सायको थाना के सायको बाजार टांड़ में हुए गोलीकांड के आरोपित हाड़ी मुंडा उर्फ सनिका मुंडा को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किये गये हैं। रविवार को प्रेसवार्ता में एसडीपीओ आशीष कुमार महली ने बताया कि 24 अगस्त को सायको बाजारटांड में गोलीबारी हुई थी, जिसमें विजय टोपनो की मौत हो गयी थी, जबकि सुखराम मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया था। गोलीकांड की जांच के लिए एसपी आलोक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। रविवार को कोजरांग और एटकेडीह गांव…
Read More