सायको गोलीकांड का आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार

खूंटी। सायको थाना के सायको बाजार टांड़ में हुए गोलीकांड के आरोपित हाड़ी मुंडा उर्फ सनिका मुंडा को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किये गये हैं।

रविवार को प्रेसवार्ता में एसडीपीओ आशीष कुमार महली ने बताया कि 24 अगस्त को सायको बाजारटांड में गोलीबारी हुई थी, जिसमें विजय टोपनो की मौत हो गयी थी, जबकि सुखराम मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया था। गोलीकांड की जांच के लिए एसपी आलोक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। रविवार को कोजरांग और एटकेडीह गांव के पास जंगल में छापेमारी कर हाड़ी मुंडा को गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि हाड़ी मुंडा हार्डकोर नक्सली है। सायको गोलीकांड के अलावा वह आड़ा घाटी में ट्रक चालक को जिंदा जलाने का भी नामदर्ज अभियुक्त है। उसके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज है। गिरफ्तार हाड़ी मुंडा कोजरोंग गांव निवासी तुराम मुंडा का बेटा है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। 

This post has already been read 7587 times!

Sharing this

Related posts