पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर तैनात इकाई का नया कमांडर नियुक्त किया

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को अपने कई शीर्ष अधिकारियों को नई पदस्थापनाएं दी हैं। इसी क्रम में उसने लेफ्टिनेंट जनरल अजहर अब्बास को नियंत्रण रेखा पर तैनात रावलपिंडी स्थित 10 कोर का नया कमांडर नियुक्त किया है।एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, 10 कोर पाकिस्तानी सेना की एक महत्वपूर्ण कमान है और यह भारत के साथ लगने वाली नियंत्रण रेखा की रखवाली करती है। पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस की ओर से जारी वक्तव्य में अधिकारियों की नई पदस्थापनाओं की जानकारी दी गई। एक दिन पहले…

Read More

संयुक्त राष्ट्र ने भारत के पूर्व सैन्य अधिकारी को यमन में अपने मिशन का प्रमुख नियुक्त किया

संयुक्त राष्ट्। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भारतीय सेना के एक पूर्व अधिकारी को यमन के बंदरगाह शहर होदेदा में अपने पर्यवेक्षण मिशन का प्रमुख नियुक्त किया है।लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अभिजीत गुहा को बृहस्पतिवार को पुनर्स्थापन समन्वय समिति (आरसीसी) का अध्यक्ष और यूएनएमएचए का प्रमुख नियुक्त किया गया है।महासचिव के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि गुहा लेफ्टिनेंट जनरल माइकल लॉलेसगार्ड की जगह लेंगे, जिन्होंने 31 जनवरी से 31 जुलाई तक आरसीसी अध्यक्ष और यूएनएमएचए के प्रमुख के रूप में कार्य किया। कुल 39 साल का राष्ट्रीय और…

Read More

हांगकांग में विरोध प्रदर्शन के कारण डब्लूटीए प्रतियोगिता स्थगित

हांगकांग। विरोध प्रदर्शन के कारण शुक्रवार को हांगकांग के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में से एक डब्ल्यूटीए (महिला टेनिस) प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया है।डब्ल्यूटीए हांगकांग ओपन महिला टेनिस टूर्नामेंट के आयोजको ने बताया कि पिछले कई महीने से हो रही लोकतंत्र समर्थक हिंसक प्रदर्शन की ‘मौजूदा स्थिति’ को देखते हुए अगले महीने होने वाली प्रतियोगिता को निलंबित कर रहे है। हांगकांग टेनिस संघ ने एक बयान में कहा, ‘‘अपने हितधारकों से लंबी चर्चा के बाद हम इस नजीते पर पहुंचे हैं कि टूर्नामेंट को बाद में कराना सही रहेगा।…

Read More

कश्मीर मुद्दे को लेकर दुनिया पाकिस्तान पर नहीं बल्कि भारत पर विश्वास करती है: पाक मंत्री

इस्लामाबाद। इमरान खान सरकार में गृह मंत्री ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) एजाज अहमद शाह ने कबूल किया है कि कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बिरादरी से समर्थन पाने में नाकाम रहा है। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद के प्रयासों के बावजूद दुनिया भारत की बात पर ही विश्वास करती है। उनके इस बयान से पाकिस्तान के लिए शर्मिंदगी वाली स्थिति बन गई है। बृहस्पतिवार को हम समाचार चैनल के साथ साक्षात्कार में शाह ने कहा कि पाकिस्तान में सत्तासीन बड़े लोगों ने देश को बरबाद कर दिया है। कश्मीर में हालात पर किए…

Read More

तापमान नियंत्रण के लिए तोक्यो में कृत्रिम हिमपात का ट्रायल

तोक्यो। अगले साल होने वाले ओलंपिक खेलों के दौरान तापमान को नियंत्रित करने के लिए तोक्यो में कृत्रिम बर्फबारी का सहारा लिया जा सकता है जिसका शुक्रवार को ट्रायल किया गया। इस ट्रायल को नौकायन टेस्ट स्पर्धा के दौरान किया गया जहां तोक्यो 2020 कर्मचारियों पर हिमपात कराया गया। आयोजन समिति के सदस्य ताका ओकामुरा ने कहा, ‘‘हम गर्मी से होने वाली किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे है। यह पूरे वातावरण को ठंडा करने के लिए नहीं हो रहा लेकिन जब बर्फ की…

Read More

सिखों ने किया भारतीय और अमेरिकी सैनिकों के लिए लंगर का आयोजन

वाशिंगटन। भारत –अमेरिका रक्षा सहयोग के तहत वाशिंगटन में दोनों देशों की सेनाओं का संयुक्त अभ्यास चल रहा है। इस दौरान स्थानीय सिख समुदाय के लोगों ने सैनिकों के लिए लंगर का आयोजन किया जिसकी खूब चर्चा हो रही है। विदित हो कि रक्षा क्षेत्र में संबंध प्रगाढ़ करने और तकनीकी आदान-प्रदान करने के लिए दोनों देशों की सेना यहां संयुक्त अभ्यास कर रही है। इस सैन्य अभ्यास का नाम ‘युद्ध अभ्यास 2019’ दिया गया है। वाशिंगटन के लुईस मैककार्ड में चल रहे इस संयुक्त अभ्यास के दौरान स्थानीय सिख…

Read More

इमरान ने अमेरिका की मदद से जिहादियों को तैयार करने की बात कबूली

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासा कर पाकिस्तान और उसके आकाओं की पोल खोल रहे हैं। उन्होंने  गुरुवार को समाचार चैनल रशिया टुडे को दिए साक्षात्कार में यह कबूल किया है कि 1980 में अफगानिस्तान में रूस (तत्कालीन सोवियत संघ) के खिलाफ लड़ने के लिए पाकिस्तान ने जिहादियों को तैयार किया था। खान ने अमेरिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि 80 के दशक में जब सोवियत संघ ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया तो इन मुजाहिदीनों को जिहाद के लिए तैयार किया गया।…

Read More

अमेरिकी सीनेटर्स ने कश्मीर पर ट्रंप को मोदी से बात करने को कहा

वाशिंगटन। कश्मीर मसले पर पाकिस्तान के अलावा कुछ अमेरिकी सीनेटर्स को भी दर्द हो रहा है। चार अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पत्र लिख कर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने और वहां पाबंदियां हटाने के लिए दबाव बनाने को कहा है। सीनेटर्स ने राष्ट्रपति से यह भी कहा है कि जिन लोगों को कश्मीर में हिरासत में लिया गया है उन्हें रिहा किया जाना चाहिए। राष्ट्रपति को पत्र लिखने वालों में सीनेटर क्रिस वैन हॉलन, टॉड यंग, बेन कार्डिन और लिंडसे ग्रहम शामिल हैं। सांसदों ने…

Read More

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ट्रंप के साथ दो बार करेंगे मुलाकात

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने वाशिंगटन दौरे के दौरान दो बार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। वह यूएन जनरल एसेंबली (यूएनजीए) को भी संबोधित करेंगे। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से शुक्रवार को मिली। समाचार पत्र द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान की यह अमेरिका की दूसरी यात्रा होगी। इससे पहले जुलाई में उन्होंने ट्रंप के साथ वन ऑन वन मीटिंग की थी। उनके कार्यक्रम के अनुसार खान 21 सितम्बर को न्यूयॉर्क आएंगे और 74वें यूएनजीए के सत्र को संबोधित करेंगे। वे यहां 27 सितम्बर…

Read More

उच्चतम न्यायालय ने ट्रंप को नए शरणार्थी नियमों को लागू करने की मंजूरी दी

वाशिंगटन। अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने प्रशासन को नए शरणार्थी नियमों को बुधवार को लागू करने की अनुमति दे दी है। अमेरिका में शरण मांग रहे लोगों की संख्या में कटौती करने वाले इन नए नियमों को लागू करने की अनुमति देना राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ी राजनीतिक जीत है। इस फैसले से ट्रंप प्रशासन अपनी नीति को लागू कर पाएगा। हालांकि निचली अदालतों में इस संबंध में मुकदमे चल रहे हैं। उच्चतम न्यायालय के दो न्यायाधीशों सोनिया सोतोमेयर और रुद बेडर गिन्सबर्ग ने इस आदेश पर असहमति जताई…

Read More