तापमान नियंत्रण के लिए तोक्यो में कृत्रिम हिमपात का ट्रायल

तोक्यो। अगले साल होने वाले ओलंपिक खेलों के दौरान तापमान को नियंत्रित करने के लिए तोक्यो में कृत्रिम बर्फबारी का सहारा लिया जा सकता है जिसका शुक्रवार को ट्रायल किया गया। इस ट्रायल को नौकायन टेस्ट स्पर्धा के दौरान किया गया जहां तोक्यो 2020 कर्मचारियों पर हिमपात कराया गया। आयोजन समिति के सदस्य ताका ओकामुरा ने कहा, ‘‘हम गर्मी से होने वाली किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे है। यह पूरे वातावरण को ठंडा करने के लिए नहीं हो रहा लेकिन जब बर्फ की फुहारें दर्शकों को छुएंगी तो उन्हें अच्छा लगेगा।’’ इन खेलों की तैयारियों के लिए तोक्यो 2020 के आयोजकों की काफी प्रशंसा हुई है। निर्माण कार्य तय कार्यक्रम के मुताबिक चल रहा है। आईओसी के अध्यक्ष थामस बाक ने कहा कहा है कि उद्घाटन समारोह में एक साल से भी कम समय बचा है लेकिन तोक्यो सबसे अच्छा मेजबान बनने को तैयार है। आयोजकों के लिए हालांकि लेकिन प्रचंड गर्मी सिरदर्द की तरह साबित हो रही है और अगर खेलों के दौरान ऐसी गर्मी रही तो खिलाड़ियों, स्वयंसेवकों और दर्शकों के लिए यह परेशानी का सबब होगा।

This post has already been read 5781 times!

Sharing this

Related posts