गिरिडीह । पीरटाड़ थाना क्षेत्र में डुमरी-गिरिडीह मुख्य मार्ग में गुरुवार को अवैध शराब लदे एक वाहन को पुलिस ने पकड़ा। पिकअप वैन में शराब माफिया सब्ज़ी की आड़ में भारी मात्रा में नकली शराब बिहार सप्लाई करने की फिराक में थे। पीरटांड़ पुलिस छापेमारी कर पिकअप वैन में लदी नकली शराब ज़ब्त कर ली। गिरिडीह एसपी सुरेंद्र कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि डुमरी गिरिडीह मुख्य मार्ग होते हुए एक वाहन में नकली शराब बिहार भेजा जा रहा है। एसपी की सूचना पर पीरटांड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…
Read MoreCategory: गिरीडीह
माओवादी जोनल कमांडर सिद्धु कोड़ा दस्ते का हार्डकोर नक्सली समेत दो गिरफ्तार
गिरिडीह । गिरिडीह-जमुई के सीमावर्ती क्षेत्र भेलवाघाटी में सीआरपीएफ और पुलिस के हत्थे चढ़े नक्सली प्रेम सोरेन और सुनील हेम्ब्रम जमुई के जोनल कमांडर सिद्धु कोड़ा दस्ते के सदस्य हैं। पुलिस व सीआरपीएफ ने दोनों माओवादियों को विस्फोटक और देशी कट्टा के साथ गिरफतार किया है। जानकारी के अनुसार प्रेम और सुनील आपस में रिश्ते के भाई भी हैं, जो कई सालों से सिद्धु कोड़ा दस्ते के सदस्य के रुप में जुड़े हुए थे। सर्च ऑपरेशन टीम ने दोनों माओवादियों के पास से देशी कट्टा के साथ 54 राउड जिंदा कारतूस, सात पीस डेटोनेटर, तार, सवा किलो विस्फोटक के साथ बाइक बरामद की गयी है। दोनों माओवादियों…
Read Moreगिरीडीह में दो नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद
गिरीडीह । झारखंड में गिरीडीह जिले के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर विस्फोटक बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सूचना के आधार पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और स्थानीय पुलिस ने भेलवाघाटी थाना क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान दो नक्सली सुनील और प्रेम को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली सिधो कोड़ा दस्ते के सदस्य हैं। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के पास से विस्फोटक और पिस्तौल बरामद किया गया है। छापेमारी अभी जारी है।
Read Moreगिरिडीह : ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लगभग दो लाख लूटे
गिरिडीह। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के ग्राहक सेवा केंद्र दूधीटांड से हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े रिवॉल्वर की नोक पर 1 लाख 95 हजार रुपये लूट लिये। घटना शुक्रवार की है। बताया जाता है कि बंगाबाद-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित टोल प्लाजा के समीप ग्राहक सेवा केंद्र में सुबह करीब 11 बजे एक बाइक से दो अपराधी पहुंचे। जैसे ही ग्राहक सेवा केंद्र संचालक जयनारायण यादव ने ग्राहक सेवा केन्द्र खोला, दोनों अपराधी केंद्र में घुसकर अंदर से शटर गिरा दिया और संचालक के साथ मारपीट करने लगे। एक अपराधी ने रिवॉल्वर की बट से मारकर जयनारायण…
Read Moreभाजपा में विस्तारक योजना कैडर भी हैं विस टिकट के दावेदार
गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 2014 के बाद पार्टी को व्यापक स्वरूप देने के लिए एक योजना बनायी थी, इसका नाम दिया था पंडित दीनदयाल विस्तारक। योजना के तहत 15 दिनों से छह माह तक पार्टी को अपना पूर्ण समय देने वाले कैडरों को बूथस्तर तक पहुंचाने का प्रशिक्षण दिया गया था। उन्होंने स्वयं भी इस योजना के तहत देश के कई हिस्सों में 15 -15 दिनों का प्रवास कर संगठन को मजबूती प्रदान की। भाजपा आलाकमान के विस्तारक योजना में ऐसे अनेक कैडर शामिल हुए जिनकी कई…
Read Moreसड़क दुर्घटना में गिरिडीह सदर सीडीपीओ घायल
गिरिडीह । पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पाण्डेयडीह में बुधवार को सड़क दुर्घटना में गिरिडीह सदर सीडीपीओ सुमन गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गयीं। दुर्घटना में वाहन चालक रजाक अंसारी भी घायल हो गया। दोनों का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है। अंसारी चास बोकारो का रहने वाला है। बताया गया है कि बुधवार की सुबह गिरिडीह सदर सीडीपीओ सुमन गुप्ता वाहन से चास से गिरीडीह आ रही थींं।वाहन उनका चालक चला रहा था। तभी पीरटांड़ के पाण्डेयडीह में विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे पिकअप वैन से बचाने के दौरान सीडीपीओ के वाहन चालक का संतुलन…
Read Moreफाइनेंस कर्मचारी से एक लाख की लूट
गिरिडीह । तिसरी थाना क्षेत्र के गिरीडीह-तिसरी मुख्य सड़क पर बुधवार को अस्पन्दना फाइनेंस के कर्मी चंद्रमौलि कुमार से अपराधियों ने 1.10 लाख रुपये, बाइक व मोबाइल लूट ली और फरार हो गये। अपराधियों की संख्या तीन बतायी गयी है। तीनों अपराधी दो पहिया वाहन से आये थे। फाइनेंस कंपनी का कर्मी चंद्रमौलि प्रखंड के बरवाडीह, सिंघो व गुमगी गांव से वसूली कर राजधनवार ब्रांच जा रहा था। शाखा प्रबधक मो. साजिद ने बताया कि मुहर्रम पर बैंक बंद रहने के कारण चंद्रमौलि राजधनवार से पैसा लेकर आ रहा था।फाइनेंस कंपनी ने पुलिस को लूट की जानकारी दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read Moreबाइक की टक्कर से महिला की मौत
गिरीडीह। अलकापुरी चौक पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मोहनपुर निवासी मोफिदा खातून उर्फ मुन्नी (45) की सोमवार देर रात पीएमसीएच धनबाद में मौत हो गई। बताया गया कि सोमवार सुबह मोफिदा सब्जी ख़रीदने अलकापुरी गयी थी। इसी दौरान बाइक सवार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। घटना में मोफिदा खातून के सिर में गंभीर चोट लगी। घटना के बाद बाइक सवार बाइक घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। पचम्बा थाना पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया और बाइक सवार को तलाश रही है। घायल मोफिदा…
Read Moreगिरिडीह : राजस्व अंचल प्रभारी की गोली मारकर हत्या
गिरिडीह। पचम्बा थाना के बोड़ो निवासी और बिरनी अंचल के प्रभारी अंचल निरीक्षक सह राजस्व कर्मचारी अलीबक्स की रविवार देररात गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि राजस्वकर्मी बोड़ो स्थित अपने घर पर सोया था। रात ढाई बजे के करीब अज्ञात लोगों ने पहले उन्हें जगाया फिर घर के खिड़की के समीप आये और दो राउंड गोली चलाई। दोनों गोलियां उनके सिर में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे मृतक की बेटी रूबी परवीन…
Read Moreकश्मीर और पीओके दोनों भारत के अंग : सुमन कुमार
गिरिडीह। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और हिन्दू जागरण मंच झारखंड-बिहार के संगठन मंत्री सुमन कुमार ने कहा कि कश्मीर और पीओके दोनों ही भारत के अंग हैं। जो लोग देश के भीतर और बाहर अलगाववाद की भाषा बोल रहे हैं, उन्हें देश की जनता बर्दास्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भारत में रहने वालों को भारतीयता के रंग में रहना होगा। सुमन शनिवार को गिरिडीह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश बिल्कुल सुरक्षित है। हाल के दिनों मे राष्ट्रीय राजनीति में…
Read More