अफगानिस्तान पर अपने बयान से पीछे हटे पोम्पिओ, कहा: बलों की वापसी की ‘कोई समयसीमा नहीं‘

वॉशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ 2020 के चुनाव से पहले अफगानिस्तान से अमेरिकी बलों की वापसी के आदेश संबंधी अपने बयान से पीछे हटते प्रतीत हुए और उन्होंने कहा कि बलों की वापसी के लिए ‘‘कोई समयसीमा नहीं’’ है और यह निर्णय जमीनी स्तर पर हालात के आधार पर लिया जाएगा। पोम्पिओ ने 29 जुलाई को कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2020 में देश में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की संख्या कम करने के आदेश दिए…

Read More

नई रैंकिंग में छात्रों के लिए एक बार फिर दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शहर बना लंदन

लंदन। ब्रिटेन की राजधानी लंदन ने टोक्यो और मेलबर्न जैसे अंतरराष्ट्रीय शहरों को पीछे छोड़ते हुए दुनिया में छात्रों के लिए लगातार दूसरे साल सर्वश्रेष्ठ शहर का खिताब हासिल किया है। यह नई वैश्विक रैंकिंग बुधवार को जारी की गई। वैश्विक शिक्षा कंसलटेंसी ‘क्यूएस क्वाक्यूरेली सायमंडस’ ने ‘क्यूएस बेस्ट स्टूडेंट सिटीज रैंकिंग’ तैयार की है जिसमें हर शहर के प्रदर्शन को छह श्रेणियों में रेखांकित किया गया है। इसमें शीर्ष क्रम के विश्वविद्यालयों की संख्या, जीवन की गुणवत्ता, स्नातक के बाद नौकरी के उपलब्ध अवसर, वहनीयता और छात्रों की खुद…

Read More

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को लेकर मैक्रों, रूहानी ने की वार्ता

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने अपने ईरानी समकक्ष हसन रूहानी से मंगलवार को बात की और ईरान एवं अमेरिका के बीच तनाव कम करने की फिर से अपील की। फ्रांसीसी राष्ट्रपति भवन ‘एलिसी’ ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करना फ्रांस की जिम्मेदारी है कि सभी पक्ष वार्ता शुरू करने के लिए सहमत हों। उल्लेखनीय ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर 2015 में हुए एक करार से पिछले साल अमेरिका को बाहर कर लिया था जिससे…

Read More

अफगानिस्तान में बस के बम की चपेट में आने से कम से कम 28 लोगों की मौत : अधिकारी

हेरात। पश्चिमी अफगानिस्तान में बुधवार सुबह एक बस के सड़क किनारे रखे बम की चपेट में आने से उसमें सवार कम से कम 28 यात्रियों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। फराह प्रांत के प्रवक्ता मुहीबुल्ला मुहीब ने कहा, ‘‘कंधार-हेरात राजमार्ग पर जा रही एक यात्री बस के सड़क किनारे रखे एक तालिबानी बम से टकराने से विस्फोट हो गया। इस घटना में अब तक कम से कम 28 लोग मारे गए और 10 घायल हो गए।’’ उन्होंने कहा कि…

Read More

पाकिस्तान ने ‘‘संघर्षविराम उल्लंघन’’ को लेकर वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को तलब किया

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने भारत के उप उच्चायुक्त को बुधवार को तलब किया और नियंत्रण रेखा के पास भारतीय बलों द्वारा कथित रूप से ‘‘बिना उकसावे के संघर्षविराम उल्लंघन किए जाने’’ की निंदा की। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में बताया कि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एवं महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने गौरव अहलूवालिया को तलब किया और ‘‘नियंत्रण रेखा के पास बिना किसी उकसावे के भारतीय बलों द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन किए जाने की निंदा की’’। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया था कि दन्ना, धद्दनियाल,…

Read More

भारत में बाघों की संख्या में वृद्धि ‘‘अच्छा संकेत’ ’: संरा महासचिव के प्रवक्ता ने कहा

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस के एक प्रवक्ता ने कहा है कि भारत में बाघों की आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि एक अच्छा संकेत है। यह सभी प्रजातियों, विशेष रूप से विलुप्तप्राय जीवों के संरक्षण को प्रोत्साहित करने वाले संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य को पूरा करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अखिल भारतीय बाघ आकलन रिपोर्ट 2018 जारी करते हुए कहा था कि भारत दुनिया में बाघों के लिए सबसे बड़े और सुरक्षित पर्यावासों में से एक के तौर पर उभरा है। रिपोर्ट के अनुसार,…

Read More

अमेरिकी सीमा पर 911 बच्चे अपने परिवारों से हुए जुदा : एसीएलयू

सैन डिएगो। एक अमेरिकी समूह ने बताया कि सीमा पर बच्चों को उनके माता-पिता से अलग करने पर 2018 में न्यायाधीश द्वारा रोक लगाए जाने के बावजूद 900 से अधिक बच्चे ऐसे हैं जिन्हें सीमा पर अपने परिवारों से जुदा किया गया। ‘अमेरिकन्स सिविल लिबरटीज यूनियन’ ने बताया कि 28 जून 2018 से इस साल 29 जून तक 911 बच्चे अपने परिवारों से अलग हुए हैं। इनमें 678 बच्चे ऐसे हैं जिनके माता-पिता पर आपराधिक आचरण के आरोप हैं। अन्य कारणों में किसी गिरोह से कथित संबंध, अस्वस्थ होना या…

Read More

भारत जाने वाले व्यापार प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे कोलोराडो के गवर्नर

वाशिंगटन। कोलोराडो के गवर्नर जारेड पोलिस ने मंगलवार को घोषणा की कि वह अमेरिका से भारत जाने वाले एक उच्चस्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। डेनवर में अमेरिका भारत व्यापार परिषद द्वारा आयोजित ‘कोलोराडो-इंडिया बिजनेस राउंडटेबल’ में पोलिस ने कहा कि व्यापार प्रतिनिधिमंडल मुंबई, बेंगलुरु और नयी दिल्ली की यात्रा करेगा। उन्होंने कहा कि कोलोराडो के प्रख्यात कॉरपोरेट अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल अक्षय ऊर्जा, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और गतिशीलता जैसे क्षेत्रों में भागीदारी के माध्यम से भारत के साथ व्यापार के विस्तार पर ध्यान केंद्रित करेगा। अमेरिका में भारत के राजदूत हर्ष…

Read More

वॉलमार्टम के कर्मचारी ने दो सहकर्मियों की हत्या की

साउथावेन। अमेरिका के उत्तरी मिसिसिपी राज्य में वॉलमार्ट के एक स्टोर में कंपनी के एक नाराज कर्मचारी ने अपने दो सहकर्मियों की हत्या कर दी और एक पुलिस अधिकारी को गोली मारकर जख्मी कर दिया। इसके बाद उसे भी गोली मार दी गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।साउथावेन पुलिस के प्रमुख मैकॉन मूरे ने बताया कि व्यक्ति ने एक पुलिस अधिकारी पर गोली चलाई। हालांकि, वह बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से बच गये तथा मामूली रूप से जख्मी हुए। उन्होंने बताया कि अन्य अधिकारी ने संदिग्ध को गोली…

Read More

एल सल्वाडोर में भूकंप के तेज झटके महसूस

सैन सेल्वाडोर। एल सल्वाडोर में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.9 मापी गई। इस भूकंप में जानमाल की हानि की कोई खबर नहीं है। साथ ही सुनामी की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है। यह जानकारी मीछिया रिपोर्ट से मिली। संयुक्त राज्य भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप का केंद्र न्यूवा सैन सैल्वाडोर, ला लिबरटैड से 46 किलोमीटर (29 मील) की दूरी पर था।

Read More