रांची। अतिवृष्टि से छतिग्रस्त हुये कोकर -रिम्स मार्ग की मरम्मत का कार्य मंगलवार से शुरू किया जायेगा। इस संबंध में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने रांची के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया है।वहीं साधु मैदान के आगे मोड़ पर क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत अस्थाई तौर पर सोमवार को ही कर दी गयी है। इस संबंध में प्रधान सचिव ने कार्यपालक अभियंता सहित अन्य वरीय अभियंताओं के साथ बैठक की और तत्काल कोकर-रिम्स मार्ग की मरम्मत करने का निर्देश दिया। प्रधान सचिव के निर्देश पर पथ निर्माण…
Read MoreCategory: खबर
समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट ने डी ए वी आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल में ऑपरेशन सिंदूर पेंटिंग प्रतियोगिता का किया आयोजन।
Ranchi:आज दिनांक 07 जुलाई दिन सोमवार को समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट कि ओर से डी ए वी आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल वेस्टर्न पार्क हेहल में ऑपरेशन सिंदूर थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर थीम पर भावनात्मक और संदेश प्रद पेंटिंग बनाकर लोगों का दिल जीत लिया।यह सिर्फ एक कला का नमूना नहीं बल्कि देश भक्ति, करुणा और प्रतिशोध की भावना का जीवंत दस्तावेज बन गया है। बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से पहलगांव की घटना को चित्रित किया है, जिसमें आतंकियों…
Read Moreआदिवासी नायक मोहल्ला रांची में ग्रामीण बच्चों ने धूम धाम से मनाया महेंद्र सिंह धोनी जन्मदिन।
आज दिनांक 07 जुलाई दिन सोमवार को रांची के चांदनी चौक हटिया में रिलेशंस के तत्वावधान में रांची के राजकुमार एव भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 44 वा जन्मदिन आदिवासी नायक मोहल्ला में धूम धाम से मनाया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे, अभिभावक एवं कई खेल प्रेमियों ने माही के तस्वीर वाले पोस्टर हाथ में लेकर उनके प्रति रांची का प्रेम और सम्म।न प्रदर्शित किया। सबने मिलकर केक क।टकर एक स्वर में हैप्पी बर्थडे धौनी कहकर प्रिय क्रिकेटर को जन्मदिन…
Read Moreसाथी व डॉन अभियान पर जागरूकता कर जनमानस को जगाना ही डालसा का उद्देश्य : राजेश कुमार सिन्हा
रांची : माननीय झालसा के निर्देश पर माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के मार्गदर्शन में संत एगनेश बालिका उच्च विद्यालय तथा संत स्टीफन स्कूल ईटकी में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एलएडीसी डिप्टी, श्री राजेश कुमार सिन्हा, पीएलवी सोनु कुमार साहु, पायल कुमारी, राकेश मिश्रा, अजय कुमार गोप, शंकर साहु एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्रगण व अन्य उपस्थित थे।एलएडीसी डिप्टी राजेश कुमार सिन्हा ने नालसा 10 स्कीम के तहत साथी, जागृति, आशा और डॉन स्कीम…
Read Moreमस्जिद आला हजरत अशर्फी में शोहदा ए कर्बला का आयोजन
रांची: फैजान गौसुल-वोरा कमेटी, सत्तार कॉलोनी, बरियातु के द्वारा शोहदा ए कर्बला 2025 का आयोजन किया गया। फैजान गौसुल-वोरा कमेटी के सचिव आफताब आलम ने बताया कि कॉन्फ्रेंस पांच दिवसीय था। जिसमें बड़े-बड़े उलेमा ने हिस्सा लिया। अजमत सहाबा, इमाम आली का जीवन, फजीलत अहले बैत, मदीना से कर्बला तक का सफर, और इमाम हुसैन की शहादत और कर्बला का संदेश था। शाख दारुल इफ्ता की स्थापना एदारा ए शरिया झारखंड के नाजिम-ए-आला हजरत मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी की सरपरस्ती में मस्जिद आला हजरत अशरफी में की गई। फैजान गौसुल-वोरा कमेटी…
Read Moreअग्रवाल सभा ने गाय को खिलाया हरी सब्जी, रोटी और गुड़
रांची। अग्रवाल युवा सभा की ओर से हुटुप गौशाला में रविवार को एक विशेष गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा भाव से प्रेरित इस पहल में सभा के सदस्यों ने बिना दूध देने वाली निर्बल एवं असहाय गायों को 800 किलोग्राम हरी सब्जी, घास, रोटी और गुड़ खिलाकर सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में सदस्यों ने न केवल गौमाताओं की सेवा की, बल्कि समाज में गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का भी संदेश दिया।सभा के प्रवक्ता अरुण पोद्दार और मीडिया प्रभारी सुमित महलका ने बताया कि गौ…
Read Moreरांची मस्जिद जाफरिया से निकाला गया आशूरा का जुलूस
कर्बला सच्चाई का प्रतीक है: मौलाना तहजीबुल हसन रांची। 10वीं मुहर्रम के मौके पर पूरी दुनिया में इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया जाता है। इमाम हुसैन अपने 72 साथियों के साथ कर्बला के मैदान में तीन दिन के भूखे प्यासे शहीद कर दिए गए थे। उसी शहादत की याद में पूरी दुनिया के मुसलमान और मानवतावादी इमाम हुसैन को याद करते हैं।उक्त बातें झारखंड वक्फ बोर्ड के सदस्य और रांची मस्जिद जाफरिया के इमाम हजरत मौलाना हाजी सैयद तहजीबुल हसन रिजवी ने कहीं। वे रविवार को मस्जिद जाफरिया…
Read Moreसभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों को उपायुक्त ने कार्य एवं दायित्व निर्वहन को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Ranchi: पूर्वी क्षेत्रीय परिषद् (Eastern Zonal Council) की 27 वीं बैठक आगामी 10 जुलाई 2025 को रांची में आयोजित होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।इस क्रम में आज दिनांक 05 जुलाई 2025 को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में उपायुक्त ने कार्यक्रम के सुचारु और सफल आयोजन के लिए जिला स्तर पर गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों को उनके कार्यों और दायित्वों के निर्वहन हेतु आवश्यक…
Read Moreएसबीयू में एक्सपर्ट्स टॉक का आयोजन
Ranchi: ब्रेन स्ट्रोक में गोल्डेन आवर की काफी अहमियत है। इस समयावधि में अगर मरीज को उचित इलाज मिले, तो उसकी जान बचाई जा सकती है।’ यह बातें आज प्रख्यात न्यूरो सर्जन डॉ. संजय कुमार ने कही। वे आज सरला बिरला विश्वविद्यालय में सरला बिरला मेमोरियल व्याख्यान के तहत ‘कॉमन इश्यूज रिलेटेड टू न्यूरोसाइंसेज’ विषय के तहत अपनी बातें रख रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के नर्सिंग विभाग ने आईक्यूएसी और इंस्टीट्यूशंस इन्नोवेशन काउंसिल के सहयोग से किया था।डॉ. संजय कुमार ने अपने संबोधन में न्यूरोलॉजिकल ट्रीटमेंट की फौरी…
Read Moreपूर्व विधायक अंबा प्रसाद के करीबियों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पूर्व विधायक अंबा प्रसाद से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कुल आठ ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह ईडी की टीम रांची, हजारीबाग और बड़कागांव सहित कई जगहों की तलाशी ले रही है।ईडी की एक टीम रांची के हरमू रोड स्थित किशोरगंज में और दूसरी टीम हजारीबाग के बड़कागांव में छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी आरकेटीसी कोल ट्रांसपोर्टिंग मामले को लेकर चल रही है। ईडी ने पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र…
Read More