राजनीतिक दल सभी मतदान केंद्रों पर अपने–अपने दल के बूथ लेवल एजेंट नियुक्त कर लें : के. रवि कुमार

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे सभी मतदान केंद्रों पर अपने–अपने दल के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त कर लें। जिससे मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल जिला,विधानसभा स्तर पर बूथ लेवल एजेंट–1 एवं सभी मतदान केंद्र स्तर पर बूथ लेवल एजेंट– 2 को चयनित करते हुए उनकी सूची संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कुमार गुरुवार को राज्य के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों…

Read More

संविधान देश की आत्मा, इसके साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं : बंधु

रांची। संविधान देश की आत्म है और इसके साथ छेड़छाड़ या कमजोर करने की कोशिश लोकतंत्र को कमजोर करने जैसा होगा। ये बातें गुरुवार को रांची के लापुंग में दलित जागो-संविधान बचाओ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कही। दलित जागो-संविधान बचाओ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लापुंग प्रखंड के दलित समाज के लोग शामिल हुए।इस मौके पर दलित समाज के लोगों ने संविधान बचाने का संकल्प लिया। बंधु ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार और आरएसएस संविधान को कमजोर करने…

Read More

शिक्षा के साथ संस्कार भी देते हैं गुरु : प्राचार्य

रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में गुरुवार को धूमधाम से गुरु पूर्णिमा समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्राचार्य डॉ तापस घोष, मुख्य अतिथि शशि प्रकाश झा, भारतीय प्रशासनिक सेवा, अभियान निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, विशिष्ट अतिथि विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी,रांची शाखा के सम्मानित पदाधिकारी जयंत कुमार झा, विकास कुमार सिन्हा, चिराग़ परमार ने किया।इसके बाद प्राचार्य ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय के बच्चों ने गुरु वंदना (भजन) प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया। कक्षा अष्टम और 11 वीं की छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत करके…

Read More

देशवासियों का विश्वास कांग्रेस की और लौट रहा वापस : के राजू

रांची। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नव निर्मित नये गिरिडीह जिला कांग्रेस भवन राजीव भवन का उद्धघाटन गुरुवार को गुरुपूर्णिमा के पावन मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी के राजू ने किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश , मंत्री डा इरफान अंसारी, कांग्रेस विद्यायक दल के नेता प्रदीप यादव, पूर्व प्रदेश प्रमुख राजेश ठाकुर, पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री सुवोध कांत सहाय सहित अन्य मौजूद थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश प्रभारी के राजू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का गिरिडीह इलाके में गौरम इतिहास रहा…

Read More

लायंस क्लब ऑफ रांची का पदस्थापना समारोह संपन्न!! दिलीप बंका ने अध्यक्ष पद की ली शपथ- ग्रहण

लायंस क्लब ऑफ रांची का 66 वां पद स्थापना समारोह रांची क्लब परिसर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। वर्ष सत्र- 2025-26 के लिए दिलीप बंका के नेतृत्व में नई टीम को पदस्थापन अधिकारी प्रथम उप जिला पाल 322ए ऍमजेएफ शुभ्रा मजूमदार ने शपथ दिलाकर पदस्थापित किया उन्होंने सारे पदाधिकारीयों को उनके कार्यों एवं भूमिका से अवगत कराया, कार्यक्रम की शुभारंभ स्थापना समिति के संयोजक डॉ हरविंदर वीर सिंह के स्वागत भाषण से हुई सचिव मनीष गाड़ोदिया ने वर्ष 2024- 25 की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की नि वर्तमान…

Read More

मैक्लुस्कीगंज लपरा के ग्रामीण जिला शिक्षा अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा

ग्रामीणों ने कहा झूठा आरोप लगा कर शिक्षिका नेहा प्रसाद को ट्रांसफर किया गया है रांची। मैक्लुस्कीगंज लपरा के ग्रामीण मंगलवार को रांची समाहरणालय पहुंचकर जिला शिक्षा अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि रा. उत्क्र. म. विद्यालय, लपरा की शिक्षिका नेहा प्रसाद को उसे कुछ महीने पहले प्रतिनियोजित देकर बुंडू भेज दिया गया उसके पश्चात उनके विरुद्ध जांच के आदेश दिये गये। ग्रामीणों का कहना है कि रा. उत्क्र. म. विद्यालय, लपरा का अनुशासन, पढ़ाई, मध्याहन भोजन योजना और विद्यालय का रख-रखाव नेहा प्रसाद के…

Read More

रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ में रोटेरियन रथिन भद्र को मिला विशिष्ट सम्मान

Ranchi: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ, रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3250 द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में रोटेरियन रथिन भद्र को “डायरेक्टर पर्यावरण जागरूकता एवं क्लब प्रशासन” के प्रतिष्ठित पद से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उनके उल्लेखनीय सामाजिक योगदान, पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण और क्लब के प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें “Certificate of Honour” एवं पद की औपचारिक घोषणा ज़ोन 6 के एजी हरबिंदर सिंह एवं रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3250 के आरडी दीपक श्रीवास्तव द्वारा की गई।इस गरिमामयी अवसर पर…

Read More

क्षतिग्रस्त हुए कोकर-रिम्स रोड के मरम्मत का कार्य आठ से होगा शुरू

रांची। अतिवृष्टि से छतिग्रस्त हुये कोकर -रिम्स मार्ग की मरम्मत का कार्य मंगलवार से शुरू किया जायेगा। इस संबंध में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने रांची के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया है।वहीं साधु मैदान के आगे मोड़ पर क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत अस्थाई तौर पर सोमवार को ही कर दी गयी है। इस संबंध में प्रधान सचिव ने कार्यपालक अभियंता सहित अन्य वरीय अभियंताओं के साथ बैठक की और तत्काल कोकर-रिम्स मार्ग की मरम्मत करने का निर्देश दिया। प्रधान सचिव के निर्देश पर पथ निर्माण…

Read More

समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट ने डी ए वी आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल में ऑपरेशन सिंदूर पेंटिंग प्रतियोगिता का किया आयोजन।

Ranchi:आज दिनांक 07 जुलाई दिन सोमवार को समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट कि ओर से डी ए वी आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल वेस्टर्न पार्क हेहल में ऑपरेशन सिंदूर थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर थीम पर भावनात्मक और संदेश प्रद पेंटिंग बनाकर लोगों का दिल जीत लिया।यह सिर्फ एक कला का नमूना नहीं बल्कि देश भक्ति, करुणा और प्रतिशोध की भावना का जीवंत दस्तावेज बन गया है। बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से पहलगांव की घटना को चित्रित किया है, जिसमें आतंकियों…

Read More

आदिवासी नायक मोहल्ला रांची में ग्रामीण बच्चों ने धूम धाम से मनाया महेंद्र सिंह धोनी जन्मदिन।

आज दिनांक 07 जुलाई दिन सोमवार को रांची के चांदनी चौक हटिया में रिलेशंस के तत्वावधान में रांची के राजकुमार एव भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 44 वा जन्मदिन आदिवासी नायक मोहल्ला में धूम धाम से मनाया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे, अभिभावक एवं कई खेल प्रेमियों ने माही के तस्वीर वाले पोस्टर हाथ में लेकर उनके प्रति रांची का प्रेम और सम्म।न प्रदर्शित किया। सबने मिलकर केक क।टकर एक स्वर में हैप्पी बर्थडे धौनी कहकर प्रिय क्रिकेटर को जन्मदिन…

Read More