-थाने में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कर रही है छापेमारी नवादा। नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के चौथा गांव में मेला देख कर घर लौट रही एक नाबालिग किशोरी के साथ दो युवक ने गुरुवार को चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया । कहते हैं कि दोनों युवकों ने किशोरी को अपने कब्जे में लेकर नहर के बांध पर झाड़ी में ले जाकर निवस्त्र कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बनाया। किशोरी अपनी इज्जत बचाने के लिए भाई – भाई कह कर चिल्लाती रही…
Read MoreCategory: बिहार
पुलिस को है दुष्कर्म पीड़िता की हत्या किये जाने की आशंका
बेगूसराय बालिका गृह में पीड़िता परेशान खगड़िया। खगड़िया के चर्चित बालिका सामूहिक यौन शोषण कांड की पीड़िता की हत्या हो सकती है। इस आशंका पर खगड़िया पुलिस ने पीड़िता को बेगूसराय बालिका गृह भेज दिया है। जबकि पीड़िता की मां और इस कांड की सूचिका ने कोर्ट में आवेदन देकर विशेष न्यायाधीश से अपनी पुत्री को बेगूसराय बालिका गृह से निकालकर अपने संरक्षण में देने की गुहार लगायी है। पीड़िता की मां का कहना है कि बदहाल बालिका गृह की कुव्यवस्था से उनकी बेटी काफी परेशान है। तीन दिन पहले बेगूसराय…
Read Moreखगड़िया शहर से जल निकासी की मांग के लिए सड़क जाम
खगड़िया। खगड़िया के शहरी क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण जलजमाव ने बाढ़ का रूप ले लिया है। शहर के दक्षिणी इलाके में गंगा और बूढी गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से शहर का मल-जल निकास पिछले 15 दिनों से ठप था।शहर के दक्षिणी भाग में स्थित दान नगर, गांधी नगर, बबुआगंज आदि इलाकों से जलनिकास की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को खगड़िया- बखरी बस स्टेंड रोड को मालगोदाम रोड के पास जाम कर दिया। इसी बीच तीन दिनों की भारी बर्षा से नगर परिषद क्षे़त्र के…
Read Moreकाबर सूखने से किसानों के घर छाई खुशी, मछुआरों के घर शोक
बेगूसराय। कभी एशिया में मीठे पानी की सबसे बड़ा झील रहा काबर अब सिर्फ कागजों पर ही है। दस रामसेट साइट में शामिल यह पक्षी विहार अब पूरी तरह से कृषि विहार में तब्दील हो चुका है। जिस काबर में इस सावन भादो के महीने में नाव को ठेह (पानी का ठिकाना) नहीं मिलता था। उसका काबर में आज पानी के लिए हर कोई बेहाल है। इस धान के कटोरे में अब पानी नहीं, मक्का लहलहा रही है जिसके कारण इलाके के हजारों किसानों के घर खुशी की लहर है।…
Read Moreलोकतंत्र के हत्यारे दे रहे हैं, लोकतंत्र की हत्या की दुहाई : गिरिराज सिंह
बेगूसराय। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पी चिदंबरम को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करने के बाद कांग्रेस पर मामले को राजनीतिक मोड़ देकर रफा दफा करने का आरोप लगाया है। अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में शुक्रवार को आइओसी टाउनशिप में आयोजित प्रेस वार्ता में गिरिराज सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के हत्यारे लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं। घोटाला और कांग्रेस पार्टी का चोली दामन का साथ है। 1974 में इमरजेंसी लगाई गई, 1980 में मीडिया पर सेंसर लगाया गया, इससे बड़ी लोकतंत्र की हत्या और क्या हो सकती है। उन्होंने…
Read Moreमुख्यमंत्री शनिवार को गया में करेंगे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
मुख्यमंत्री नीतीश जनसभा को करेंगे संबोधित विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे मुख्यमंत्री गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार दोपहर बाद जिला मुख्यालय पर एतिहासिक गांधी मैदान में करीब 227.81 रुपये की कई विकास कार्यों का शिलान्यास और 160.37 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। जिला प्रशासन और जदयू की ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित गया दौरे को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। शनिवार को होने वाले कार्यक्रम को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश…
Read Moreबाढ़ के कारण आठ ट्रेनों के बदले मार्ग, दो ट्रेनों को किया गया टर्मिनेट
छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन से होकर गुजरने वाली आठ ट्रेनों का परिचालन मार्ग परिवर्तन कर गुरूवार को किया गया। इस आशय की जानकारी रेलवे जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने दी । उन्होंने बताया कि पूर्व-मध्य रेलवे के समस्तीपुर-दरभंगा रेल खण्ड पर थलवारा-हायाघाट स्टेशनों के बीच बाढ़ का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर हो गया है, जिसके कारण ट्रेनों का शार्ट ओरिजिनेशन, शार्ट टर्मिनेशन तथा मार्ग परिवर्तन किया गया है। शार्ट ओरिजिनेशन – शार्ट टर्मिनेशन-लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर में…
Read Moreअनियमितता के आरोप में छपरा एएनएम स्कूल की प्राचार्या निलंबित
– छपरा एएनएम स्कूल प्राचार्य को निदेशक प्रमुख ने किया निलंबित – मामला बिना सरकारी अनुमति के निजी नर्सिंग संस्थानों की अवधि विस्तार करने काप्राचार्य पर 62 एएनएम स्कूल समेत 90 प्राइवेट नर्सिंग संस्थानों की अवैध तरीके से अवधि विस्तार करने का है आरोप छपरा। नर्सिंग संस्थानों की अवधि विस्तार करने में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरतने तथा सरकारी आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में एएनएम स्कूल की प्राचार्या कुमारी वीणा को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई निदेशक प्रमुख डॉ. आरडी रंजन ने की है।बताया गया है कि…
Read Moreविश्व में सबसे तेज विकसित अर्थव्यवस्था वाला देश है भारत: गिरिराज
बेगूसराय। भारत की तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था तथा जीडीपी 7.5 हो जाने को लेकर बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर होता जा रहा है। आईएमएफ के डेटा स्रोत के हवाले से उन्होंने कहा है कि आज भारत विश्व में सबसे तेजी से विकसित होने वाली अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। हम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अगले पांच वर्षों में पांच ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाले लक्ष्य की ओर सतत…
Read Moreछपरा में तालाब में डूबने से सात बच्चों की मौत
छपरा । सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोइला गांव में रविवार को तालाब में डूबने से सात मासूम बच्चों की मौत हो गयी । गांव के 10 बच्चे एक साथ तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। इस घटना में सात बच्चों की मौत हो गई है और तीन को बचा लिया गया है। घटना स्थल से सभी सात बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव का काम चलाया जा रहा है। पुलिस भी मौके पर…
Read More