लोकतंत्र के हत्यारे दे रहे हैं, लोकतंत्र की हत्या की दुहाई : गिरिराज सिंह

बेगूसराय। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पी चिदंबरम को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करने के बाद कांग्रेस पर मामले को राजनीतिक मोड़ देकर रफा दफा करने का आरोप लगाया है। अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में शुक्रवार को आइओसी टाउनशिप में आयोजित प्रेस वार्ता में गिरिराज सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के हत्यारे लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं। घोटाला और कांग्रेस पार्टी का चोली दामन का साथ है। 1974 में इमरजेंसी लगाई गई, 1980 में मीडिया पर सेंसर लगाया गया, इससे बड़ी  लोकतंत्र की हत्या और क्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में पी चिदंबरम को गिरफ्तार किया गया है लेकिन मामले को रफा-दफा करने के लिए राजनीतिक मोड़ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी और तत्कालीन गृह मंत्री अमित शाह ने कई बार सीबीआई का सामना  किया था। उन्होंने अपनी बातें रखी थीं । जबकि एक दर्जन से अधिक बार हाईकोर्ट में समय मिलने के बाद भी नहीं चिदंबरम हाजिर नहीं हुए तो हाईकोर्ट ने कहा था किंगपिन हैं। 28 घंटा तक अपराधी की तरह भागते रहे, कानून का साथ देना चाहिए था। मोदी जी ने तो चुनाव के समय ही कहा था कि ना खाएंगे ना खाने देंगे, कुछ लोग जो बाहर हैं वह जेल जाएंगे। सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है, कई कानून बनाये गये हैं। इसलिए कांग्रेस और विपक्ष देश को गुमराह नहीं करे, जनता सबकुछ जानती है। भारत का पैसा खाने वाला माल्या, मोदी कोई हो वह बच नहीं सकेगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि देश आर्थिक, सामाजिक, न्यायिक तमाम क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। नरेन्द्र मोदी किसी से नहीं डरता है। एक मोदी से तो आतंकवाद का गढ़ पूरा पाकिस्तान डर रहा है। कांग्रेस के कारण पाकिस्तान भारत में आतंक मचाता था। 1986 में शाहबानो मामले में राजीव गांधी ने घुटने टेक दिए थे। लेकिन मोदी अकेला सबसे पर भारी पड़ रहा है। केन्द्र सरकार के विभिन्न योजनाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में 21 लाख नए उद्योगों  का सृजन किया गया। मोदी सरकार की डिप्लोमेसी के कारण पाकिस्तान दुनिया से अलग हो गया, वह चारों तरफ से घिर चुका है। वहां भारत से गए मुसलमानों को दोयम दर्जे का दर्जा दिया गया, जबकि हम अपने यहां रहने वाले को सम्मान से देखते हैं। बेगूसराय में बिजली कुव्यवस्था की दर्जनों शिकायत सुनने तथा उसका सबूत मिलने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकार बिजली व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन ला चुकी है लेकिन यहां के अधिकारी फोन रिसीव नहीं करते हैं, यह नहीं चलेगी। उन्हें सुधरना तथा पर्याप्त एवं सुरक्षित बिजली मुहैया कराना होगा। बहुप्रतीक्षित रजौड़ा-चांदपुरा पथ का शिलान्यास 30 अगस्त को सरकार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव करेंगे। उसी दिन बेगूसराय की  दो और महत्वपूर्ण सड़क की भी घोषणा होगी। प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर, क्रीड़ा मंच के प्रदेश संयोजक कुंदन कुमार, जिला संयोजक सुमित सन्नी, भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय कुमार वीरेश भी मौजूद थे।

This post has already been read 10303 times!

Sharing this

Related posts