संदिग्ध हालात में मां और दो बेटों के शव मिले, हत्या की आशंका

साहिबगंज। जीरवा बाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के मदन साही गांव के गंगा किनारे स्थित ईंट-भट्ठे से बुधवार की सुबह संदिग्ध हालात में मां और दो बेटों के शव मिले। आशंका जताई जा रही है कि तीनों लोगों की हत्या की गई है। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी सुनील कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तीनों शव को रास्ते में रखकर राष्ट्रीय उच्च 80 पर जाम लगा दिया। विरोध में टायर जलाए गए। नारेबाजी की गई। दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की…

Read More

तलबडिया में दिखा तेंदुआ, ग्रामीण दहशत में

साहेबगंज। जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र के तलबडिया गांव के मोहली टोला में मंगलवार सुबह तेंदुआ के दिखने से लोग भयभीत हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंच चुकी है। वन विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हो चुकी है। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ बिशनपुर की तरफ भाग गया है। 

Read More

साहिबगंज जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत

साहेबगंज। साहिबगंज जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में कुल दो लोगों की मौत हो गई। घटनाक्रम के अनुसार बरहरवा थाना क्षेत्र के लबदा गांव से ट्रैक्टर पर पुआल लादकर झारखंड पश्चिम बंगाल सीमा के फरक्का की ओर जा रहा था। उसी दौरान एनएच 80 पर बरहरवा-फरक्का सीमा पर ट्रैक्टर पलट गया, जिससे बरहरवा से फरक्का की ओर जा रहा अज्ञात हाईवा मजदूर मिथुन मंडल के ऊपर चढ़ गया। इससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। दूसरी घटना में तालझरी तीनपहाड़ मुख्य सड़क के…

Read More

झारखंड विधानसभा चुनाव: साहिबगंज में मतदान के लिए पहुंचे बुजुर्ग की मौत

साहिबगंज। झारखंड विधानसभा चुनाव में बोरियो विधानसभा क्षेत्र के मध्य विद्यालय चलगांव में बने एक मतदान केंद्र पर एक बुजुर्ग मतदाता सरयू साह की शुक्रवार को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बोरियो विधानसभा क्षेत्र के बोरियो प्रखंड के बूथ संख्या 149 में मध्य विद्यालय चटगांव में सरयू साह (65 वर्ष) मतदान करने के लिए पहुंचे थे और उसी दौरान उनकी मौत हो गई। इसी मतदान केंद्र संख्या 149 के प्राथमिक विद्यालय 6 गांव में टीटू पोलिंग ऑफीसर अब्दुल सहमत की तबीयत बिगड़ गई, जिससे उन्हें उल्टी होने लगी। उनके स्थान पर…

Read More

झामुमो अपना गढ़ बचाने में जुटा तो भाजपा अपनी प्रतिष्ठा

साहेबगंज। झारखंड विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में राज्य का हाईटेक सीट माने जाना वाले बरहेट विधानसभा को झामुमो का गढ़ माना जाता है। जबकि इस सीट को जीतना भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की विषय बन गया है। विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान 20 दिसम्बर को होना है, जिसे लेकर सभी पार्टियों ने काफी जोर-शोर से प्रचार अभियान चलाया पर अब मतदाताओं पर निर्भर है कि वह किस पार्टी पर भरोसा जताते हैं। बरहेट विधानसभा क्षेत्र में कुल 277 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 193000 मतदाता अब तय करेंगे कि इस विधानसभा क्षेत्र का विधायक कौन होगा।  बरहेट विधानसभा क्षेत्र…

Read More

प्रधानमंत्री ने नागरिक संशोधन अधिनियम के जरिए आपका हक दिलाने का किया काम : रवि किशन

साहेबगंज । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकता संशोधन अधिनियम को लागू कर आपका हक दिलाने का काम किया है। भारत में अब घुसपैठियों की भी खैर नहीं। सरकार ने राज्य के विकास के लिए कई कार्य किए हैं, जिससे आज उनकी अलग पहचान बनी है। यह बातें बुधवार को राजमहल के निकट महुआ बागान में भोजपुरी फिल्म के स्टार सह गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने जनसभा को संबोधित करते हुए को कहा। उन्होंने कहा कि नागरिक संसोधन बिल लागू होने से अब घुसपैठिया की खैर नहीं। उन्होंने कहा कि…

Read More

नागरिकता अधिनियम पर कांग्रेस को प्रधानमंत्री की चुनौती, दम है तो इसकी वापसी का एलान करे

साहिबगंज । वीर शहीद सिद्धो कान्हु की जन्म स्थली भोगनाडीह में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश के मुस्लिमों में भय का माहौल बना रही है। उन्होंने चुनौती दी कि नागरिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी पर विपक्षी पार्टियां झूठ बोलकर लोगों को भ्रमित कर रही हैं। प्रधानमंत्री ने चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो कांग्रेस खुलेआम यह ऐलान करे कि वह पाकिस्तान के हर नागरिक को भारत की नागरिकता देगी। वह घोषणा करे और भारत की जनता उनका हिसाब कर…

Read More

झामुमो ने संथाल परगना को चारागाह बनाया हुआ है : रघुवर दास

साहेबगंज। राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने वर्षों से संथाल परगना को चारागाह बनाया हुआ है। झामुमो के नेताओं ने संथाल समाज के सीधे-साधे लोगों को बहला-फुसलाकर सिर्फ अपनी मतपेटी भरी और गरीब आदिवासी को मौत की पेटी में छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के विकास पर ध्यान नहीं दिया। दास सोमवार को बरहेट के सुंदर पहाड़ी में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। दास ने कहा कि वह चुनौती देते हैं कि झामुमो बताये कि सीएनटी/एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर झारखंड में कहीं भी अगर मैंने जमीन ली है तो मैं…

Read More

झारखंड के विकास के लिए बाहरी मॉडल की जरूरत नहीं: सुदेश महतो

साहेबगंज। झारखंड के विकास के लिए किसी बाहरी माॅडल की जरूरत नहीं है, यहां झारखंड माॅडल चलेगा। जिसके लिए गांव की सरकार बनाने की जरूरत है।उक्त बातें आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने रविवार को हाई स्कूल उधवा मे जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। राजमहल विधानसभा क्षेत्र से आजसू उम्मीदवार मो ताजुद्दीन के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वाली पार्टी भाजपा तथा झामुमो से सावधान रहने की जरूरत है। सभा में सुदेश महतो ने स्पष्ट किया उन्हें खराब मौसम के बहाने तकनीकी समस्या…

Read More

राज्य के विकास के लिए महागठन के प्रत्याशी को वोट दें: शिबू सोरेन

साहिबगंज। सुप्रीमो शिबू सोरेन ने बरहेट विधानसभा क्षेत्र के झामुमो उम्मीदवार हेमंत सोरेन के लिए बरहेट प्रखंड क्षेत्र के खिजुरखाल मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए झारखंड निर्माण के बाद भी यहां के आदिवासियों का सपना साकार नहीं हो सका है।उन्होंने कहा कि झामुमो के द्वारा अलग झारखंड आंदोलन कर महाजनों को जहां खदेड़ा गया लेकिन अब दूसरे पूंजीपतियों को कब्जा जमाने के लिए भाजपा राज्य में जुटी हुई है। जिसे यहां के लोग कभी पूरा नहीं होने देंगे।उन्होंने कहा कि यहां की महाजनी प्रथा के खिलाफ झामुमो…

Read More