लातेहार में शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, डीजीपी ने कहा- नहीं छोड़ेंगे हत्यारों को

लातेहार। लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लुकोरिया मोड़ के पास शुक्रवार की रात नक्सलियों के हमले में शहीद हुए पुलिस के जवानों को शनिवार को लातेहार पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर डीजीपी कमल नयन चौबे ने कहा कि जिन नक्सलियों ने इस कायरतापूर्ण घटना को अंजाम दिया है, उनका पता चल गया है। उन्हें ढूंढ कर मारा जाएगा। डीजीपी ने कहा कि पेट्रोलिंग पार्टी पर कायरतापूर्ण ढंग से हमला कर नक्सली अपनी हताशा का परिचय दिए हैं। सभी नक्सलियों को ट्रेस कर लिया गया है ।…

Read More

झारखंड से किया नक्सलियों का सफाया, अब देर रात भी लोग निकलते हैं घरों से : जेपी नड्डा

लातेहार। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को लातेहार के चंदवा प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा उम्मीदवार प्रकाश राम के पक्ष में वोट देने की अपील की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान चुनाव दागदार सरकार और पांच साल के बेदाग सरकार के बीच है। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले तक झारखंड की जो स्थिति थी वह किसी से छिपी नहीं थी। उग्रवाद के कारण लोगों का जीवन तबाह था, लेकिन पांच…

Read More

झाविमो विधायक प्रकाश राम ने थामा भाजपा का दामन

लातेहार। लातेहार विधायक प्रकाश राम शनिवार को अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। लातेहार जिला स्टेडियम में आयोजित मिलन समारोह में झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर सीएम ने कहा कि लातेहार विधायक प्रकाश राम नेतृत्व में झाविमो के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इससे भाजपा और मजबूत हुयी है। उन्होंने कहा कि लगातार पांच वर्षों तक क्षेत्र के जनता की समस्याओं को लेकर लातेहार के विधायक सक्रिय रहे हैं। जनप्रतिनिधि की यही भूमिका रहती है। भले ही…

Read More

आदिवासियों की बात करने वालों ने उनकी संस्कृति को नहीं सहेजा : मुख्यमंत्री

लातेहार। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि नीलाम्बर-पीताम्बर ने जिस संस्कृति की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी उस संस्कृति को सहेजने का कार्य आदिवासी हितों की रक्षा की बात करने वालों ने नहीं की। भाजपा की सरकार ने ग्राम प्रधानों, मनिकी मुंडा समेत अन्य व प्रोत्साहन राशि दे रही है। गांधी अनुयायी टाना भगतों के उत्थान की दुहाई देने वालों ने वर्षों उनकी सुध नहीं ली, लेकिन वर्तमान सरकार ने टाना भगतों को लिए निःशुल्क चार कमरे का घर दिया। उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से चार…

Read More

प्राचीन शिक्षा पद्धति को फिर से अपनाया जा रहा है : सुदर्शन भगत

लोहरदगा। हमारी प्राचीन शिक्षा पद्धति विद्यार्थियों में हुनर विकसित करने पर आधारित थी और उसी के बल पर वे अपनी आजीविका चलाते थे। कौशल के अभाव में लाखों युवा बेरोजगार हैं, लेकिन अब फिर से प्राचीन शिक्षा पद्धति को अपना कर कौशल विकास पर बहुत ध्यान दिया जा रहा है। उक्त बातें सोमवार को आईसेक्ट प्रधानमंत्री कौशल केंद्र लोहरदगा के उद्घाटन के मौके पर सांसद सुदर्शन भगत ने कही। उन्होंने इस परियोजना से महिला प्रशिक्षु के जुड़ाव का आह्वान किया ताकि वे भी अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार और समाज के आर्थिक विकास…

Read More

हेमंत सोरेन ने अपने कार्यकाल में स्थानीय और जनजातीय भाषाओं की उपेक्षा की थी : भाजपा

लातेहार। भाजपा ने प्रतिपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर राज्य की स्थानीय और जनजातीय भाषाओं को उपेक्षित करने का आरोप लगाया है।पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने लातेहार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हेमंत सोरेन का यह आरोप हास्यास्पद है कि राज्य सरकार स्थानीय और जनजातीय भाषाओं को तरजीह नहीं दे रही है। उन्होंने हेमन्त को याद दिलाया कि जब वह मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने जेपीएससी की परीक्षा में स्थानीय और जनजातीय भाषाओं के वेटेज परसेंटेज को कम कर दिया था। रघुवर दास ने मुख्यमंत्री बनने के बाद…

Read More

झासंजमुमो के चार उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार

लातेहार । लातेहार में आतंक का पयार्य बनता जा रहा उग्रवादी संगठन झारखंड संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा (झासंजमुमो ) के चार उग्रवादियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन देसी कारबाईन मैंगजीन , एक देसी कट्टा, छह एमएम की गोली, 9 एके 47 का जिंदा गोली, छह 303 बोर का जिंदा गोली, एक आठ एमएम का जिंदा गोली, तीन मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में विनोद सिंह, पंकज नायक, वीरेंद्र नायक और राजन नायक शामिल हैं। सभी चंदवा थाना के सोंस गांव के रहने वाले हैं। एसपी…

Read More

दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

लातेहार । सीआरपीएफ 214 बटालियन लातेहार में पदस्थापित चालक मदनलाल के खाते से 50 हजार रूपये उड़ाने वाले दो साइबर अपराधियों को पुलिस ने जामताड़ा जिले के करमाटांड से गिरफ्तार किया  है। गिरफ्तार अपराधियों में सज्जाद अंसारी और ताज अंसारी शामिल हैं। दोनों जामताड़ा जिले के करमाटांड़ के रहने वाले हैं। एसपी प्रशांत आनंद ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि सीआरपीएफ के चालक ने गत 27 जुलाई को थाना में मामला दर्ज कराया था। जिसमें कहा गया था कि उसने गूगल पे के माध्यम से अपने रिस्तेदार को कुछ पैसे ट्रांसफर किए…

Read More

करंट की चपेट में आया ताजिया ,एक की मौत ,दो घायल

लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव के पास बुधवार की दोपहर मुहर्रम की जुलूस में आ रहा एक ताजिया बिजली की चपेट में आ गया। इस घटना में ताजिया को रिक्शे पर ढो रहे रिक्शा चालक बसंत राम (25) की मौत हो गई । बसंत लातेहार के अमवाटीकर का निवासी था। वहीं घटना में केरु निवासी मोहम्मद सरफुल अंसारी और अरसद अंसारी दोनों पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लातेहार सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार केरू गांव के मुस्लिम धर्मावलंबी ताजिया जुलूस के साथ…

Read More

डायन बिसाही के आरोप में महिला की हत्या

लातेहार। जिले के मनिका थाना क्षेत्र के मंनधनिया गांव में डायन बिसाही के आरोप में सोहबतिया देवी (50) की हत्या उसी के भतीजे अजय उरांव ने कर दी। घटना शनिवार सुबह की है।जानकारी के मुताबिक  आरोपित अजय उरांव अपनी चाची सोहबतिया देवी को डायन कहकर न केवल प्रताड़ित करता था बल्कि कई बार उसके साथ मारपीट भी की थी। शनिवार को सोहबतिया देवी खेत में धान रोपने जा रही थी, इसी दौरान अजय उरांव उसका रास्ता रोककर कुल्हाड़ी से मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार…

Read More