रामगढ़ । उरीमारी में विस्थापित नेता सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय समिति सदस्य गण टुडू के ब्रह्म भोज में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। टुडू की हत्या हो गई थी। हेमंत सोरेन गहन टूडू के परिजनों से मिले और उनके बच्चों को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गहन टूडू उनकी पार्टी के महत्वपूर्ण कार्यकर्ता थे और उनकी हत्या से पूरी पार्टी आहत है। हेमंत सोरेन ने गहन टूडू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। हेमंत सोरेन ने भाजपा की सरकार के खिलाफ…
Read MoreCategory: रामगढ़
दामोदर और भैरवी नदी में उफान को लेकर प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
रामगढ़। जिले में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश की वजह से शहर की मुख्य सड़कें भी तालाब बन गई हैं। यहां तक की एनएच-23 पर भी जलजमाव होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। रामगढ़ शहर के नेहरू रोड, बंगाली टोला, पारसोतिया, गुढ़ियारी बाल, विकास नगर, पूरनी मंडप, सहित दर्जनों मुहल्लों में जलजमाव से लोगों को परेशानी हो रही है। शहर के मुख्य चट्टी बाजार में जलजमाव से बाइक सवार और पैदल यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है। लगातार…
Read Moreछात्रों के साथ डीसी ने खाया खाना, कहा-पोषक आहार बेहद जरूरी
रामगढ़। रामगढ़ डीसी संदीप सिंह गुरुवार को अलग अंदाज में दिखे। वह शहर के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय कैथा पहुंचे और वहां बच्चों को पोषक आहार का पाठ पढ़ाया।इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर खाना भी खाया। मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चों को पोषक आहार मिलना बहुत जरूरी है। 18 की उम्र तक शारीरिक विकास हो जाता है और इस उम्र में बच्चों को पोषक आहार नहीं मिलने पर उनके कुपोषण का खतरा बढ़ जाता है। विद्यालयों में आवंटित पोषक आहार की जांच के लिए उन्होंने बच्चों के…
Read Moreरामगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीसी ने लगाया प्रतिबंध
रामगढ़ । जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध में गुरुवार को डीसी संदीप सिंह ने एक आदेश जारी किया है। डीसी संदीप सिंह ने बताया कि जिले में सबसे अधिक पर्यटक पतरातू डैम और रजरप्पा मंदिर के लिए आते हैं। इनके अलावा जिले की तमाम नदी, तालाब, सार्वजनिक स्थल और धार्मिक स्थल पर भी सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग बैन कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री के इस अभियान के पूर्व भी रामगढ़ जिले में प्लास्टिक के उपयोग को लेकर जिला प्रशासन ने मुहिम छेड़ रखी थी।…
Read Moreभाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
रामगढ़। भाजपा रामगढ़ जिला इकाई द्वारा 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भाजपाइयों ने याद किया। भाजपाइयों ने शहर के सुभाष चौक, गांधी चौक एवं डॉ अंबेडकर पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। भाजपाइयों ने यहां तीनों महापुरुषों के आदम कद प्रतिमाओं को पानी और सर्फ से साफ कर माल्यार्पण किया। साथ ही रामगढ़ शहर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पंडित जी की तस्वीर पर…
Read Moreजम्मू कश्मीर में हालात सामान्य , आतंकी गतिविधियों पर लगी है लगाम : बिपिन रावत
-पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के दो युवा बटालियन को थल सेना अध्यक्ष ने दिया राष्ट्रपति निशान- 29 पंजाब और 30 पंजाब को दिया गया निशान रामगढ़। देश के पुराने बटालियनों में शामिल पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक दिन रहा। यहां थल सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत खुद पहुंचे और पीआरसी के दो युवा बटालियन को “राष्ट्रपति निशान” सौंपा। उन्होंने पीआरसी के 29 पंजाब और 30 पंजाब को इस सम्मान से नवाजा। थल सेना अध्यक्ष रावत ने इस मौके पर मीडिया से बातचीत में जम्मू-कश्मीर के हालात पर चर्चा की।…
Read Moreज्योति कंस्ट्रक्शन कंपनी पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री इस्तेमाल नहीं करने का आरोप
रामगढ़। झारखंड में रामगढ़ जिले के रांची रोड रेलवे स्टेशन के पास सेवटा गांव में नई रेल लाइन निर्माण कार्य पर ग्रामीणों ने रोक लगा दी है। बुधवार की सुबह गांव के लोगों ने यहां रेलवे ट्रैक का निर्माण कर रही कंपनी ज्योति कंस्ट्रक्शन पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री का इस्तेमाल नहीं करने का आरोप लगाया। इसके बाद ग्रामीणों ने लेबलिंग का कार्य कर रहे कंपनी को तत्काल काम बंद करने को कहा। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे सेवटा गांव निवासी संदीप कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक निर्माण में जो पत्थर…
Read Moreआजसू ने चुनावी समर का किया शंखनाद, बूथ प्रभारियों से मिले सुदेश
रामगढ़। झारखंड के चुनावी समर में एक के बाद एक राजनीतिक दल शंखनाद कर रहे हैं। मंगलवार को आजसू ने भी चुनावी समर का बिगुल फूंका। पतरातू में आयोजित बूथ प्रभारी सम्मेलन में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने बूथ प्रभारियों मुलाकात की। उन्होंने सभी बूथ प्रभारियों को आजसू द्वारा किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाने का टास्क दिया। सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड अलग होने के बाद आजसू पार्टी ने जनता के विकास के लिए ही संघर्ष किया है। इस प्रदेश के लोगों को विकास की नई…
Read Moreइंटक समेत 5 यूनियन ने निकाला प्रतिरोध मार्च, कल से सभी कोलियरी में हड़ताल
रामगढ़ । कोयलांचल क्षेत्र में इंटक समेत पांच यूनियन के सदस्यों ने सोमवार को प्रतिरोध मार्च निकाला। यह प्रतिरोध मार्च कोल इंडिया में भारत सरकार द्वारा सीधे विदेशी निवेश के खिलाफ निकाला गया है। इस मार्च के आगाज के साथ 24 सितंबर से सभी कोलियरियों के कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। सिर्फ सुरक्षा विभाग को छोड़कर शेष सभी विभागों में ताला लटक जाएगा। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दूबे ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज पूरा देश बर्बादी के कगार पर है। अब हम भारत…
Read Moreझारखंड में भाजपा ने दी सुशासन की सरकार : राकेश
रामगढ़ । झारखंड में पहली बार स्थायी सरकार देने वाली भाजपा ने पूरे प्रदेश को सुशासन का पाठ पढ़ाया है। 5 वर्षों में विकास और जनता के विश्वास के मुद्दे पर भाजपा विधानसभा चुनाव में जनता से वोट मांगेगी।यह बातें रामगढ़ में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में 20 सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कही। सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना को झारखंड सरकार ने एक जन आंदोलन बनाया। जन-जन तक इस योजना को पहुंचाने के लिए पंचायत स्तर पर दो तथा गांव स्तर पर…
Read More