तेंदुए के हमले में एक की मौत, पांच घायल

पाकुड़ । जिले के महेशपुर प्रखंड के नशी गांव में सोमवार को तेंदुए के घुस आने से लोगों में हड़कंप मच गया। तेंदुए ने सुबह छह ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमले में सोनामुनी टुडू (60) की मौके पर ही मौत हो गयी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेंदुए को भगाने के लिए लोग लाठी-डंडों के साथ गांव में घूम रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही रेंजर अनिल कुमार सिंह नशी गांव पहुंचे। रेंजर ने मृतक के परिजन को 50 हजार और घायलों…

Read More

डीएवी स्कूल में वर्ग अष्टम की बोर्ड परीक्षा का शुरू

पाकुड़। स्थानीय विद्यालय डीएवी पब्लिक स्कूल में सत्र 2019-20 के लिए आठवीं का बोर्ड एग्जाम शुक्रवार से शुरू हुआ। परीक्षा का आयोजन देश के सभी डीएवी विद्यालयों में एकसाथ किया गया। परीक्षा की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए डीएवी के अन्य विद्यालयों में भेजी जाएगी। पाकुड़ विद्यालय से इस परीक्षा में कुल 155 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कड़ी सुरक्षा एवं सीसीटीवी कैमरा के अधीन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा का समापन 28 सितंबर को होगा। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार ने बताया कि विद्यालय के वर्ग 8…

Read More

तीन तलाक का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पाकुड़। मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राजकुमार सिंह ने बुधवार देर रात छापेमारी कर तीन तलाक के फरार आरोपित इब्राहीम शेख को उसके घर किस्मतलखनपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।एसपी राजीव रंजन सिंह ने गुरुवार को बताया कि पाकुड़ जिले में तीन तलाक का यह पहला मामला है। इब्राहीम की पत्नी मणिमाला खातून ने गत आठ सितम्बर को इस सिलसिले में मालपहाड़ी ओपी में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दोनों की एक वर्ष की लड़की भी है।मणिमाला खातून ने…

Read More

छूटा मिट्टी का चूल्हा, धुएं से मिली निजात

पाकुड़ । प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की ड्रीम उज्ज्वला योजना ने जिले के कच्चे-पक्के मकानों में रहने वाली महिलाओं की जिंदगी में उजियारा फैलाया है। योजना के धरातल पर उतारे जाने से महिलाओं से मिट्टी का चूल्हा छूटा। धूएं से मटमैली हो रही जिंदगी से भी निजात मिली है। दो वक्त की रोटी बनाने के लिए महिलाओं की लकड़ी जुटाने की चिंता दूर हो गई है। अब चंद मिनटों में भोजन तैयार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की…

Read More

980 किलो जावा महुआ तथा 155 लीटर अवैध शराब बरामद

मेदिनीनगर । अवर उत्पाद निरीक्षक सुप्रभात दत्ता के नेतृत्व में सोमवार को लेस्लीगंज, तरहसी व खंडवा क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान 980 किलो जावा महुआ तथा 155 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया और एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

Read More

अवैध लॉटरी टिकटों के साथ विक्रेता गिरफ्तार

पाकुड़। पुलिस ने बड़ी संख्या में अवैध लॉटरी टिकटों के साथ विक्रेता को गिरफ्तार किया है। एसपी राजीव रंजन सिंह ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गिरफ्तार नेताजुल शेख धुलियान (पश्चिम बंगाल) से थोक के भाव अवैध लॉटरी के टिकट लाकर मुफस्सिल तथा मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के गांवों में बेचने का धंधा लंबे अरसे से कर रहा था। गुरुवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी रामचंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने स्थानीय हरिणडांगा बाजार में उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया।…

Read More

तस्करी के दर्जनों मवेशी जब्त, एक गिरफ्तार 

पाकुड़। मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राजकुमार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार गुरुवार देर रात तस्करी को ले जाए जा रहे तकरीबन तीन दर्जन मवेशियों को जब्त किया। साथ ही मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी एसपी राजीव रंजन सिंह ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि कुछ लोग हिरणपुर के साप्ताहिक मवेशी हाट से तस्करी के जरिए बड़ी संख्या में गोवंशीय पशुओं को पश्चिम बंगाल ले जा रहे हैं। मालपहाड़ी ओपी प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए…

Read More

ट्रिपल तलाक बिल से सशक्त होंगी मुस्लिम महिलाएँ

पाकुड़ । भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता मिसफिका हसन ने कहा है कि ट्रिपल तलाक बिल के पास होने से मुस्लिम महिलाओं के लैंगिक समानता व सशक्तीकरण को बल मिलेगा। ये बातें उन्होंने बुधवार को  संवाददाता सम्मेलन में कही। साथ ही कहा कि इस बिल के कानून बन जाने की वजह से अब मुस्लिम महिलाएँ अपने अधिकारों को लेकर पहले से कहीं ज्यादा मुखर होंगी।मिसफिका हसन ने कहा कि यह बिल मुस्लिम महिलाओं को सम्मान व आत्मनिर्भरता प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा…

Read More

हाईस्कूल छात्राओं को सरकार देगी मुफ्त किताबें

पाकुड़। झारखंड सरकार अब हाईस्कूल की छात्राओं को मुफ्त में किताबें देगी। सरकार की इस पहल से जिले की साढ़े पांच हजार से भी ज्यादा छात्राएं लाभान्वित होंगी।सरकार ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के मद्देनजर अब छात्राओं को मुफ्त किताबें देगी। इसके अलावा सरकार उन्हें पोशाक के लिए 600 तथा काॅपी आदि के लिए 200 रुपये अलग से देगी, जिसकी शुरुआत भी जिले के विभिन्न प्रखंडों में की जा चुकी है। सरकार की इस पहल से छात्राएंं तो खुश हैं ही उनसे ज्यादा खुशी उन गरीब अभिभावकों में देखी जा रही…

Read More

छापेमारी में कार से 20 लाख का गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र के बागीटाड़ के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 20 लाख का गांजा जब्त किया है। पुलिस द्वारा जब्त हुंडई कार से प्रति दो किलोग्राम गांजे के कुल 123 पैकेट बरामद किए गया हैं। कार चालक मुन्ना राय, (मल्लिकपुर, राघोपुर, बैशाली, बिहार) और संतोष दास  (चेचर पश्चिम, बिदुपुर, बैशाली, बिहार) को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को एसपी ने कोडरमा थाना में प्रेसवार्ता कर बताया कि इस मामले में गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों सहित कार मालिक, गांजा भेजने व बेचने वालों के विरुद्ध कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। गिरफ्तार लोगों के मुताबिक वे लोग आन्ध्र प्रदेश के विशाखापटनम से गांजा…

Read More