Ranchi: राउंडटेबल इंडिया एवं लेडीस सर्कल की राँची समारीटंस शाखा ने पारसनाथ पब्लिक स्कूल के बारह बच्चों को पहली बार हवाई जहाज़ से सफ़र कराया।यह सफ़र राँची से भुबनेश्वर तक करवाया गया जिसके बाद उन्हें पूरी एवं भुबनेश्वर भ्रमण करवाया गया। यह सफ़र मंगलवार को दिनांक 25.6.2024 को करवाया गया।राँची एसडीएम श्री उत्कर्ष कुमार ने कार्यक्रम को फ़्लैग ऑफ़ किया।यह इस प्रकार का अनोखा प्रोजेक्ट है जो वाक़ई में ऐसे बच्चों के सपनो को पूरा करता है जो शायद अन्यथा उनके बचपन में एक सपना ही रहे।राउंडटेबल का मुख्य उद्देश्य…
Read MoreCategory: ताजा खबरे
आजसू की हेल्प डेस्क की शुरुवात डॉ श्यामा प्रसाद विश्वविद्यालय से प्रारंभ हुई
Ranchi: अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की हेल्प डेस्क (सहायता केंद्र ) छात्र छात्राओं के लिए उनकी समस्या संबंधी सभी तरह की जानकारी हेतु हेल्प डेस्क की शुरुवात डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से शुरू की गई और ये अभियान पूरे राज्य भर के कॉलेजों एवं विश्वविद्यालय में हेल्प डेस्क प्रारंभ की जाएगी तथा छात्र छात्राओं के समस्याओं का निराकरण किया जाएगा और छात्र हित में उनको सही मार्गदर्शन दिया जाएगा । इस आनंद यादव , बबलू मंडल , राजकुमार,आदित्य पटेल ,आर्यन राज ,अभय कुमार,करिश्मा झा,संजना राठौड़ ,दीपा कुमारी इत्यादि…
Read Moreकार्यक्रम के सफल संचालन के लिए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
Ranchi: उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में दिनांक 26 जून 2024 को मादक पदार्थों के रोकथाम हेतु राज्यस्तरीय जागरुकता कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गयी।उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, रांची श्री उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री राजेश्वरनाथ आलोक, जिला नजारत उपसमाहर्त्ता श्री सुदेश कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्रीमती उर्वशी पाण्डेय, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सुरभि सिंह, जिला खेल पदाधिकारी श्री शिवेन्द्र कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम को लेकर मोरहाबादी…
Read Moreमतदाता सूची के पुनरीक्षण में राजनीतिक दलों का सहयोग अपेक्षित : रवि कुमार
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सोमवार को निर्वाचन सदन में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनसे मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में अपेक्षित सहयोग की अपील की।रवि कुमार ने सभी राजनीतिक दलों को लोकसभा निर्वाचन के शांतिपूर्ण समापन की बधाई देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव एवं मतदाता पुनरीक्षण सम्बंधी गतिविधियों में उनके अपेक्षित सहयोग के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के मामलों में विगत लोकसभा निर्वाचन में पहले से कमी आयी है। राजनीतिक दल अपने कार्यकर्ताओं…
Read Moreबकरीद को लेकर चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बल रहेंगे तैनात
रांची। राज्य में बकरीद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। पुलिस मुख्यालय ने बताया है कि 4900 पुलिस बल, छह कंपनी रैपिड एक्शन पुलिस, पांच कंपनी सीआरपीएफ, एक कंपनी सीआरपीएफ की रैपिड एक्शन फोर्स के अलावा 5000 होमगार्ड जवानों की अतिरिक्त तैनाती विभिन्न जिलों में की गयी है। इसके अलावा सभी जोन के आईजी और डीआईजी के पास 1000 पुलिस बल रिजर्व में रखा गया है।डीजीपी के आदेश पर आईजी अभियान ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। राज्य भर के थानों में सांप्रदायिक रूप से…
Read Moreमैं बगैर थके और रुके रांची सहित पूरे देश के विकास कार्यों में लगा रहूंगा: संजय सेठ
ओरमांझी : रांची के आर्शीवाद बैंक्विट हॉल चिरौंदी रांची में जिला ग्रामीण के बैनर तले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का अभिनंदन सम्मान समारोह आयोजित किया गया।जिसमें ओरमांझी प्रखण्ड से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उप मुखिया संतोष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में उनका अभिनंदन और उन्हें सम्मानित किया।कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि रांची लोकसभा क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने हमें प्यार और आशीर्वाद लगातार दिया है। और 40 डिग्री टेंपरेचर में जिस तरह जनता ने हमें प्यार दिया यह प्यार और उत्साह…
Read Moreरक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले जाकिर हुसैन बेसहारा मरीजों के लिए एक उम्मीद
आजमगढ़: दुर्भाग्य या जागरूकता की कमी कहें कि हमारे देश में समय पर खून की कमी के कारण हर साल हजारों लोग मर जाते हैं۔उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जन्मे जाकिर हुसैन देश में खून की कमी की इस गंभीर समस्या को न सिर्फ समझते हैं बल्कि इससे निपटने के लिए जमीनी स्तर पर भी काम कर रहे हैं।उन्होंने अब तक 700 से अधिक मरीजों को मुफ्त रक्त उपलब्ध कराया है।पेशे से पत्रकार जाकिर हुसैन पिछले पांच साल से रक्तदान पर जागरूकता अभियान चला रहे हैं और उनके संगठन अल…
Read Moreमनीष रंजन बने भवन निर्माण विभाग के सचिव
रांची। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला किया है। जबकि एक अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव मनीष रंजन को भवन निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है। इसके अलावा रंजन को अगले आदेश तक झारखंड राज्य भवन निर्माण विभाग के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार पर बने रहने को कहा गया है। इस संबंध में बुधवार देर रात कार्मिक, प्रशासनिक तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।अधिसूचना के अनुसार नगर विकास एवं आवास विभाग के…
Read Moreआम जनता हेल्पलाइन के द्वारा 50 से अधिक उलेमा ए कराम का सम्मान समारोह
रांची: आज दिनांक 9 जून 2024 को आम जनता हेल्पलाइन रांची द्वारा अंजुमन इस्लामिया हॉल मेन रोड, रांची में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के हुफ्फाज, कुर्रा, उलेमा और मुफ्तीयान ए कराम को सम्मानित किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता आम जनता हेल्पलाइन के अध्यक्ष एजाज गद्दी ने की और संचालन इमारत शरिया रांची के उप काज़ी शरीयत मुफ्ती अबु दाऊद कासमी ने किया। जिसकी शुरुआत झारखंड के कारी ए कुरान कारी सोहेब अहमद के तिलावत ए कुरान पाक से हुआ। नात पाक…
Read Moreकल्पना सोरेन ने राजनीतिक जीवन का पहला चुनाव जीत कर दिखाया दमखम
गिरिडीह। झारखंड की गाण्डेय विस सीट पर उप चुनाव में बीते 25 मई को मतदान हुआ था, जिसकी मतगणना मंगलवार को हुई। इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी कल्पना सोरेन मुर्मू ने 26 हजार 490 मतों के अंतर से राजनीतिक जीवन का पहला जीत हासिल किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिलीप वर्मा को पराजित किया।चुनाव परिणाम के मुताबिक झामुमो की कल्पना सोरेन को 01 लाख 08 हजार 975 वोट प्राप्त हुए जबकि भाजपा के दिलीप वर्मा को 82 हजार 490 मत हासिल हुए। इसके साथ झारखंड की सियासत…
Read More