रांची। राजधानी रांची के हटिया विधानसभा क्षेत्र के लतमा सिंहमोड़ निवासी भाजपा नेता सुरेन्द्र कच्छप ने शनिवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। इससे पूर्व उन्होंने अपने कई समर्थकों के साथ महानगर कांग्रेस के हटिया प्रखंड अध्यक्ष काजल भट्टाचार्य के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थामा। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों को सदस्यता दिलायी। साथ ही कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों को माला पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सुरेन्द्र कच्छप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में आने से दिल से खुशी मिल रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से जो भी जिम्मेवारी एवं निर्देश उन्हें मिलेगा, वह उसे पूरी ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पाण्डेय, एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, रणविजय सिंह, काजल भट्टाचार्य, संजय चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
This post has already been read 6468 times!