विधायकों के इस्तीफे के पीछे भाजपा का हाथ : खड़गे

बेंगलुरु। दिग्गज कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को भाजपा पर कांग्रेस और जेडीएस विधायकों को डराने और गठबंधन सरकार को अस्थिर करने के लिए इस्तीफा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन विधायकों के इस्तीफे के पीछे भाजपा का हाथ है। 
बागी विधायकों के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया में उन्होंने यह बात कही तथा कहा कि लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। खड़गे ने आरोप लगाया कि भाजपा कर्नाटक में निर्वाचित सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। उनका कहना था कि यह भाजपा ही थी जिसने शनिवार को एक चार्टर्ड उड़ान में बेंगलुरु से मुंबई बागी विधायकों को ले जाने की व्यवस्था की। भाजपा ने इन विधायकों को मुंबई के पांच सितारा होटल में रखा है। उधर, जेडीएस और कांग्रेस के नेता रविवार को गठबंधन सरकार को बचाने के लिए प्रयासरत हैं।
उधर, कांग्रेस नेता महेंद्र सिंघी ने दावा किया कि प्रदेश की कांग्रेस-जेडीएस सरकार सुरक्षित है। सिंघी ने मुंबई के सोफिटेल होटल पहुंचे और असंतुष्ट विधायक रमेश जारकीहोली से मिले। उन्होंने बाद में कहा सरकार सुरक्षित है। बागी विधायक रमेश जारकीहोली अपने समर्थकों के साथ कल गोकाक स्थित अपने आवास पर बैठक करेंगे। जारकीहोली फिलहाल मुंबई में हैं। 

This post has already been read 7857 times!

Sharing this

Related posts