राष्ट्रपति ने वायु सेना के मार्शल रहे अर्जन सिंह को किया जन्मशती पर याद

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को भारतीय वायु सेना के मार्शल रहे अर्जन सिंह को उनकी जन्मशती पर याद किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा है, ‘द्वितीय विश्व-युद्ध के नायक, 1965 के युद्ध में भारतीय वायु सेना के प्रमुख ‘मार्शल ऑफ द एअर फोर्स’ अर्जन सिंह की जन्म-शताब्दी पर उनका स्मरण करता हूं। वे पांच स्टार धारण करने वाले पहले वायु सेना अधिकारी थे। वे देशवासियों के दिल में अमर रहेंगे।’ राष्ट्रपति ने अर्जन सिंह की तत्कालीन राष्ट्रपति के. आर. नारायणन के साथ की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की है। यह जनवरी 2002 की तस्वीर है, जिसमें के. आर. नारायणन राष्ट्रपति भवन में अर्जुन सिंह को पांच स्टार से सम्मानित करते दिखाई दे रहे हैं। वह पांच स्टार धारण करने वाले पहले वायु सेना अधिकारी थे। पद्म विभूषण अर्जन सिंह डीएफसी भारतीय वायु सेना के एकमात्र अधिकारी थे, जिन्हें वायुसेना मार्शल पर पदोन्नत किया गया था। 16 सितंबर 2017 को 98 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

This post has already been read 9433 times!

Sharing this

Related posts