आरसीसी संगठन का मुख्य सरगना अमरजीत यादव गिरफ्तार

मेदिनीनगर। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को आपराधिक संगठन आरसीसी के मुख्य सरगना अमरजीत यादव को देशी कट्टा और दो ज़िन्दा गोलियों के साथ किया गिरफ्तार किया है। एसपी अजय लिंडा के अनुसार गिरफ्तार अपराधी अमरजीत एक केस में चतरा जिला के प्रतापपुर जेल में भी रह चुका है। गिरफ्तार अपराधी लेवी, रंगदारी वसूलने जैसी घटनाओ में संलिप्त रहा है। आरसीसी नामक संगठन में कुल 10-12 अपराधी शामिल हैं। यह संगठन गया और पलामू जिले के सीमावर्ती इलाकों में काफी सक्रिय है। पुलिस ने अमरजीत को नौडीहा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली माइंस में पोकलेन, जेसीबी जलाने की भी घटना को भी अंजाम दे चुका है। मौके पर डीएसपी सुरजीत कुमार और छतरपुर डीएसपी शम्भू कुमार सिंह उपस्थित थे।

This post has already been read 7658 times!

Sharing this

Related posts