रांची। आजसू से निष्कासित तमाड़ के विधायक विकास सिंह मुंडा ने बुधवार रात झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच लगभग दो घंटे तक बातचीत हुई।
जानकारों के अनुसार राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर दोनों नेताओं की बातचीत हुई। सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद विकास मुंडा झामुमो में शामिल हो सकते हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में झामुमो उन्हें तमाड़ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बना सकता है। हालांकि पार्टी नेताओं ने इससे साफ इनकार किया है। इस बीच झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को कहा कि हेमंत सोरेन से कई दलों के नेता मिल रहे हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि वे पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
This post has already been read 7791 times!