रायबरेली । भुएमऊ गेस्ट हाउस में गुरुवार को सोनिया गांधी के चुनावी तैयारियों को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रियंका ने कहा कि केंद्र सरकार की पांच साल का कार्यकाल इतिहास का सबसे जन विरोधी कार्यकाल रहा है। आज तक इतनी देश विरोधी सरकार कभी नहीं हुई। सभी इस सरकार में त्रस्त हैं। किसानों की हालत खराब है, बीज के दाम उपज से ज्यादा हो गए है। बेरोजगारी अपने चरम पर पहुंच गई है।
लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार ने बड़े-बड़े वादे किए गए थे। उन्होंने कहा कि आशा बहुएं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का एक रुपया नहीं बढ़ाया गया। महिलाओं की दशा तो और भी खराब है। पूरे देश मे महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस रही है। प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भदोही का कालीन उद्योग साठ फीसदी तक बंद हो चुका है लेकिन सरकार कुछ करने के बावजूद केवल दावे पर दावे कर रही है। ऐसी सरकार से सावधान रहने की जरूरत है।
गुरुवार को दिनभर चली कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में प्रियंक ने चुनाव की तैयारी, संचालन, मुद्दों और रणनीति को लेकर रणनीति बनाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच जाकर कांग्रेस के विचार बताएं और सरकार की जन-विरोधी भावनाओं को समझाएं।
This post has already been read 8587 times!