ओडिशा में बिना शुल्क राहत सामग्री पहुंचाएगी एयर इंडिया

नई दिल्ली। एयर इंडिया ने चक्रवात ‘फानी’ से प्रभावित ओडिशा की मदद के लिए शनिवार को पहल की है। एयर इंडिया ने कहा है कि फानी प्रभावित ओडिशा के नागरिकों की मदद के लिए कोई भी संस्था अथवा सिविल सोसायटी राहत सामग्री भेजना चाहती है तो उसे बिना किसी शुल्क के पहुंचाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को ओडिशा में फानी से भारी तबाही हुई है। चक्रवात में आठ लोगों की जान जा चुकी है। दर्जनों लोग घायल हुए हैं। इससे राजधानी भुवनेश्वर सहित कई इलाकों में संचार व्यवस्था ठप हो गई है। कई जगहों पर बिजली की आपूर्ति भी ठप हो गई है।

This post has already been read 6951 times!

Sharing this

Related posts