Ranchi: अग्रवाल सभा रांची की वार्षिक आम सभा एवं नए सत्र- 2024- 26 के लिए कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव महाराजा अग्रसेन भवन में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे आम सभा की अध्यक्षता अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया ने की। तथा मंत्री मनोज चौधरी ने अग्रवाल सभा द्वारा 2 वर्षों मे किए गए सभी क्रियाकलापों की विस्तृत जानकारी दी। तथा कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने आय- व्यय का ब्यौरा दिया। आम बैठक मे अग्रवाल सभा का स्मारिका का विमोचन आगंतुक अतिथियों द्वारा किया गया। पूर्वाह्न 11 बजे से अग्रवाल सभा का चुनाव के मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। मतदान अपराह्न 4 बजे तक चला। मतगणना देर रात तक चली। चुनाव के निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश चंद्र अग्रवाल ने चुनाव की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कुल 2455 मतदाताओं मे से 924 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 28 वोट रद्द कर दिए गए। चुनाव में 38 प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें 31 कार्यकारिणी सदस्यो ने चुनाव जीता। सज्जन कुमार पाड़िया सबसे अधिक 862 वोट लाकर प्रथम स्थान पर रहे। श्री अग्रवाल ने बताया कि एक दो दिनों मे कार्यकारिणी के सदस्य बैठक कर अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का चयन करेंगे।
This post has already been read 1201 times!