Crime in City : कोयला व्यवसाई बबलू सागर मुंडा पर जानलेवा हमला, बॉडीगार्ड घायल

Ranchi : रांची में अपराध का बोलबाला धीरे- धीरे बढ़ता ही चला जा रहा है! कभी शांति और अमन प्रिय यह रांची धीरे धीरे अपराधियों का शहर बनता जा रहा है! राजधानी में अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए स्वर्गीय प्रेम सागर मुंडा के भाई बबलू सागर मुंडा पर जानलेवा हमला किया है! बबलू सागर मुंडा की गाड़ी पर अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की।

और पढ़ें : World Heart day : अगर आपका हृदय ठीक से काम नहीं कर रहा, तो कहीं इसकी वजह खून का गाढ़ा होना तो नहीं, जाने कैसे

इस गोलीबारी में बबलू सागर मुंडा का निजी बॉडीगार्ड घायल हो गया है! घायल बॉडीगार्ड को आनन-फानन में रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है ! मिली जानकारी के अनुसार या एक जानलेवा हमला था, जो कि कांके थाना क्षेत्र के बोरिया में किया गया है! आपको हम बता दें बबलू सागर मुंडा एक कोयला व्यवसाई है!

2020 में भाई प्रेम सागर मुंडा को गोलियों से छलनी कर दिया गया था :

03 मार्च 2020 को बबलू सागर मुंडा के भाई प्रेम सागर मुंडा को गोलियों से छलनी कर दिया गया था। शाम 7 बजे वारदात को मोरहाबादी मैदान स्थित होटल पार्क प्राइम के पास अंजाम दिया गया था। बाइक सवार दो अपराधियों ने प्रेम को घर कर गोली मारी थी और भाग निकलने में कामयाब हो गये थे। अब तक पुलिस प्रेम सागर मुंडा मर्डर केस की गुत्थी भी नहीं सुलझा पाई है!

इसे भी देखे : अधिकतर नवविवाहित महिलाओं में क्यों होती है यूटीआई की समस्या

फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश कर रही है! गोलीबारी में टीपीसी का नाम उछला है!

This post has already been read 17586 times!

Sharing this

Related posts