बेंगलुरु। गुरुवार को विधानसभा में सीएम कुमारस्वामी ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिस पर चर्चा जारी है। विधायकों की बगावत से परेशान जेडीएस-कांग्रेस के लिए कई चुनौती हैं। आज सदन में बागी विधायक गैरहाजिर हैं।
विधानसभा में विश्वासमत पर चर्चा के दौरान उस समय कांग्रेस और भाजपा विधायकों के बीच बहस और हंगामा हुआ, जब पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया विश्वास मत प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अपनी बात रख रहे थे।
कांग्रेस ने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। सिद्धारमैया ने चर्चा के दौरान अपनी बात रखते हुए कहा कि ऐसे भी विधायक भी हैं, जिन्होंने एक दिन में तीन-तीन पार्टियां बदली हैं। इससे देश का राजनीतिक माहौल दूषित हो गया है।
कांग्रेस विधायक श्रीमंत पाटिल जो बेंगलुरु में दूसरे विधायकों के साथ रिजॉर्ट में रुके थे, सीने में दर्द की शिकायत के बाद उनको मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसके चलते वह सदन से अनुपस्थित हैं।
This post has already been read 7857 times!